thenewsbuzz.in

World Youngest Billionaire 2024 : सिर्फ 19 साल में इस लड़की ने दुनिया की सबसे युवा बिलेनियर का खिताब अपने नाम किया

World Youngest Billionaire 2024 : सिर्फ 19 साल की उम्र में ही ब्राज़ील की लिविया वोइगट ने दुनिया की सबसे युवा बिलेनियर का खिताब अपने नाम किया। तो आइए इनके बारे में रोचक तथ्य बताते है।

Livia Voigt
Livia Voigt (Image Source : X)

World Youngest Billionaire List 2024 :

आपको बता दे कि फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर लोगो की लिस्ट जारी की थी और इस लिस्ट में कुल 2781 लोगों ने जगह पाई थी। लेकिन इसमें सबसे बड़ी रोचक बात ये थी कि इस लिस्ट में एक 19 वर्ष की लड़की ने भी जगह बनाई है और वो है ब्राज़ील की लिविया वोइगट, जिन्हे दुनिया की सबसे यंग बिलेनियर युवती होने का खिताब मिला। दरअसल, इससे पहले ये युवा बिलेनियर का खिताब इटली की 19 वर्ष की लड़की क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ के पास था वे केवल लिविया वोइगट से 2 महीने ही बड़ी है।

आखिर कौन है लिविया वोइगट?

बता दे, कि दुनिया की सबसे युवा बिलेनियर का खिताब जीतने वाली लिविया वोइगट एक बिजनेस परिवार से तालुकात रखती है। लिविया वोइगट ये बाजील की शीर्ष मोटर निर्माता कंपनियों में से एक है WEG नाम की इस मोटर कंपनी में एक बड़ा शेयरहोल्डर है।

लिविया वोइगट की कुल संपत्ति :

इनकी कुल संपत्ति की बात करे तो इनके पास कुल 1.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। लिविया वोइगट की कंपनी की शुरुआत इनके दादा Werner Ricardo Voigt ने की थी। फोर्ब्स की इस साल की सूची में लिविया की बड़ी बहन डोरा वोइगट अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है।

भारत के सबसे युवा बिलेनियर :

भारत के सबसे युवा बिलेनियर की सूची में सबसे टॉप पर जेरोधा के फाउंडर निखिल कामथ और नितिन कामथ है। इसके अलावा भी फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल और बिन्नी बंसल को भी भारत के सबसे युवा बिलेनियर का खिताब मिल चुका है।

भारत की सबसे अमीर महिला :

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई बिलेनियर्स 2024 की लिस्ट में लगभग 200 भारतीयों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के मुकेश अंबानी का आता है जो भारत के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी है। भारत के लिए महिला की बात करे तो इस लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम सबसे पहले आता है जो जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन भी है और उनकी कुल संपत्ति 35.5 बिलियन डॉलर है।

यह भी पढ़े : Vistara Airlines Crisis Update : विस्तारा एयरलाइंस की मुस्किले बरकरार, सीईओ विनोद कानंन ने पायलट्स के साथ की चर्चा

Spread the love

Leave a comment