thenewsbuzz.in

MS Dhoni New Role in IPL 2024 : आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी के एक पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ीं

MS Dhoni New Role in IPL 2024 : पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज एक पोस्ट शेयर जारी करके फैन्स के बीच सस्पेंस को बढ़ा दिया है। इस पोस्ट के जरिए धोनी ने संकेत दिए है कि वे अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नए रोल में नज़र आएंगे और उनके इस पोस्ट ने उनके लाखों फैंस की धड़कनें बढ़ गई है।

MS Dhoni New Role in IPL 2024
MS Dhoni New Role in IPL 2024

MS Dhoni New Role in IPL 2024 :

आज के समय में धोनी वर्त्तमान में भले ही भारतीय टीम के कप्तान न हो लेकिन आज भी उनके फैंस उतना ही है जितना की जब वे इंटरनेशनल मैच खेला करते थे। आज पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक चौकाने वाला पोस्ट शेयर किया है, उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि नई सीजन और नई ‘भूमिका’ के लिए इंतज़ार नहीं कर सकता, बने रहे! अपनी इस पोस्ट के जरिए महेंद्र सिंह धोनी खुल के कुछ खुलासा तो नहीं किया है कि उनका नया रोल क्या होगा? और ऐसे में फैंस के बीच इस बात को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है।

चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 5 बार खिताब जीता :

आपको बता दे कि धोनी अब 42 साल के हो चुके है और उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था लेकिन, इसके बाद भी वो आईपीएल में लगातार खेलते आ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कप्तानी से चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया है। साल 2023 में भी आईपीएल के फाइनल में धोनी ने चेन्नई को जीत दिलाया था उस फाइनल मुकाबले में चेन्नई का मैच गुजरात टाइटन्स के साथ था।

3 ICC ट्रॉफी धोनी के नाम :

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम ICC के 3 ट्रॉफी है उनमे साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, साल 2011 में वर्ल्ड कप, साल 2013 में चैम्प‍ियंस ट्रॉफी शामिल है और ऐसा करने वाले वे भारत के इकलौते कप्तान है। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल के 5 ट्रॉफी जीतने का भी रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड के साथ वे रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के साथ टॉप पे है।

धोनी ने भारतीय टीम के लिए 60 टेस्ट मैच, 200 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में विकेटकीपिंग करने वाले वे इकलौते कप्तान भी है। अलग-अलग फॉर्मेट में ये रिकॉर्ड उनके नाम है। बतौर विकेटकीपर किसी एक वनडे मैच में सर्वाधिक स्कोर 183 रन नाबाद बनाने का रिकॉर्ड भी धोनी के ही नाम है। यह सर्वाधिक स्कोर उन्होंने जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए बनाया था।

धोनी की कप्तानी का रिकॉर्ड :

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 332 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जो कि बतौर कप्तान सबसे अधिक है। धोनी से पीछे रिकी पोटिंग है जिन्होंने बतौर कप्तान रहते हुए 324 इंटरनेशनल मैच खेली है। धोनी ने बतौर कप्तान रहते हुए इन 332 मैचों मे से 178 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं उन्हें 120 मैचों में हार भी मिली।

धोनी ने भारतीय टीम के लिए 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बनाए है, इसके बाद 350 ODI में 10773 रन और 98 टी20 मैचों में 1617 रन बनाए है। आईपीएल खेलते हुए उन्होंने 250 मैचों में 5082 रन बनाए है और इसके साथ ही 142 कैच और 42 स्टम्प भी शामिल है।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे टेलीग्राम चैनल पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : BCCI Annual Contract List Released : बीसीसीआई ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया, यहां देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

Leave a comment