thenewsbuzz.in

Rinku Singh Net Worth : गरीबी से उभरे रिंकू सिंह आज करोड़ो के मालिक है, जाने T20 के बादशाह उन्हें क्यों कहा जाता है ?

Rinku Singh Net Worth : रिंकू सिंह आप सब ने नाम तो सुना ही होगा। रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा जिन्होंने अपने खेल से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह तो पक्की ही की साथ ही साथ अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। आज देश में रिंकू सिंह के फैंस लगातार ही बढ़ते जा रहे है। वही इस खिलाड़ी का नाम आज के समय में हर एक क्रिकेट फैंस के जुबान पे है। रिंकू सिंह का नाम उस समय से फैंस के जुबान पे चढ़ा जब गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल को मैच को एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिये थे। तब से रिंकू सिंह आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। आइए जानते है रिंकू सिंह की बायोग्राफी और कितनी है इनकी नेट वर्थ।

Rinku Singh Net Worth
Rinku Singh Net Worth

कौन है रिंकू सिंह ?

रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था।वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं। रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह हैं जो घर-घर सिलेंडर पहुंचाते थे और उनकी मां वीणा देवी एक गृहिणी हैं। रिंकू सिंह पांच भाई-बहन है। रिंकू सिंह के बड़े भाई जीतू सिंह है। रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह हैं। बता दें कि रिंकू सिंह ने अपने जीवन में काफी गरीबी देखी है। रिंकू एक समय स्वीपर भी रहे हैं। उन्होंने पैसे कमाने के लिए फ्लोर भी साफ किए हैं। लेकिन आईपीएल से उनकी किस्मत ऐसी पलटी की आज वह करोड़ो में खेल रहे है।

Rinku Singh
Rinku Singh

रिंकू सिंह बायोग्राफी ओवरव्यू :

PointInformation
NameRinku Singh
Full NameRinku Khanchand Singh
Born12 October 1997
Age26 Years
PlacesAligarh, Utter Pradesh, India
SchoolDPS Aligarh Up
CollegeDid not attend
Zodiac SignsLibra
ReligionHinduism
NationalityIndia
ProfessionCricketer
Batting StyleLeft-Handed
Bowling StyleRight Arm (Off Break)
Home TeamUttar Pradesh
Marriage StatusUnmarried

रिंकू सिंह का शुरुआती क्रिकेट करियर :

रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर :रिंकू सिंह ने मार्च 2014 में 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट की शुरुआत की और उस मैच में 83 रन बनाए। उन्होंने 5 नवंबर 2016 को रणजी ट्रॉफी 2016-17 में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। फिर उन्होंने साल 2018-19 रणजी ट्रॉफी के ग्रुप चरण में 9 मैचों में 803 रन के साथ उत्तर प्रदेश के लिए सर्वाधिक स्कोरर भी रहे। एक रिपोर्ट केअनुसार रिंकू सिंह ने अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 स्तरों पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया।

रिंकू सिंह का आईपीएल करियर :

साल 2017 में पहली बार रिंकू सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग के लिए किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा नीलामी में 10 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन उस आईपीएल के सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद साल 2018 में नीलामी के दौरान नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह को 80 लाख रुपए में ख़रीदा तब से वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए है। उन्हें आईपीएल में पहली बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला साल 2022 में जब उन्होंने धुआँधार बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों में 42 रन बनाये थे। पिछले साल उनका आईपीएल भी बहुत अच्छा रहा। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवर में 5 छक्के लगाकर 29 रनों का सफलतापूर्ण पारी खेली जो कि आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में आखिरी ओवर में सबसे बड़ा लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया गया था।

अगर आप आईपीएल से मिलने वाली रिंकू सिंह के सैलरी की बात करे तो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक मैच खेलने के लिए 4.23 लाख देती है। यह राशि वह पूरे सीजन 14 मैच खेलने के बाद लगभग 55 से 56 लाख रुपए हो जाती है। इसके अलावा उन्हें मैन ऑफ द मैच या शानदार कैच पकड़े जाने अलग से राशि दी जाती है।

रिंकू सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर :

रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो इन्होंने 18 अगस्त 2023 को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। एक दिवसीय क्रिकेट में उन्हें साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को मौका मिला। इसके बाद से उन्हें लगातार मौका मिल रहा है। रिंकू सिंह से देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को काफी ज्यादा उम्मीदे है और उन्हें भारतीय टीम का उभरता हुआ भविष्य भी कहा जा रहा।

रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक एक दिवसीय में 2 मैच खेले है जिसमे 27.5 की एवरेज से 55 रन बनाये है। वही टी 20 में 13 मैच खेले है जिसमे 69.5 की एवरेज से 278 रन बनाये है।

रिंकू सिंह के प्रमुख रिकॉर्ड्स :

  • रिंकू सिंह आईपीएल के इतिहास में लगातार 5 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।
  • उनके नाम आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर में सबसे ज्यादा 30 रन बनाने का रिकॉर्ड है। .
  • इनके पास आईपीएल में लास्ट ओवर में ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
  • आईपीएल के एक सीजन में नंबर 5 या उससे नीचे क्रम बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन है।
  • आईपीएल के इतिहास में 7 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है इसके साथ ही  ने 7 गेंदों पर 40 बनाएं है।

रिंकू सिंह की नेट वर्थ :

रिंकू सिंह उन खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने अपने कड़ी मेहनत के दम पे अपनी गरीबी की जंजीरो को तोड़कर अपने सपने को पूरा किया है। आज के समय में उनके पास करोड़ो की सम्पति है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह की सालाना कमाई कम से कम 60 से 70 लाख रुपए की है। रिंकू की कुल नेटवर्थ लगभग 6.12 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट में भी हिस्सा लेते है इसके लिए भी बीसीसीआई उन्हें अच्छी खासी सैलरी देती है।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे टेलीग्राम चैनल पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

 

Spread the love

Leave a comment