thenewsbuzz.in

Yashasvi Jaiswal Net Worth : 22 साल की इस युवा क्रिकेटर की इनकम देख कर रह जायेंगे दंग।

Yashasvi Jaiswal Net Worth : यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट टीम के इस बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय से अपने नाम का डंका बजाया है। इन दिनों वह भारत की तरफ से लगातार क्रिकेट खेल रहे है। लेकिन यशस्वी के लिए यूपी के एक छोटे से गाँव भदोही से मुंबई तक पहुंचना और फिर टीम में जगह बनाना आसान नहीं था। यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट का वह उभरता हुआ सितारा है, जिसने अपनी मेहनत और प्रतिभा से सबको चौंका दिया है। उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने है। तो आइए हम इस लेख के माध्यम से Yashasvi Jaiswal Net Worth, और भी कई चीज़ जानेंगे।

Yashasvi Jaiswal Net Worth
Yashasvi Jaiswal Net Worth

कौन है यशस्वी जायसवाल ?

यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां गांव में हुआ था। यशस्वी के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने भदोही में एक छोटे से हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उनकी मां कंचन जयसवाल एक गृहणी है। यशस्वी छह भाई-बहन है जिसमे से वे चौथे है। यशस्वी 10 साल की उम्र में भारत के लिए खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अकेले मुंबई चले गए। वहां पहुंचते ही यशस्वी ने क्रिकेट ट्रेनिंग कैंप में एडमिशन लिया जिसमे वो सुबह उठकर रोज प्रैक्टिस के लिए जाया करते थे इसके बाद का समय में वे अपनी रोजी रोटी के लिए डेरी फैक्ट्री में काम करते थे। लेकिन एक समय ऐसा आया वे आपने पूरा ध्यान क्रिकेट पे ही देने लगे। जिससे डेरी मालिक ने उन्हें काम से निकल दिया। लेकिन कहते है न की मेहनत कभी खराब नहीं जाती। साल 2015 में, यशस्वी जयसवाल सुर्खियों में आए जब उन्होंने जाइल्स शील्ड मैच में नाबाद 319 रन बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। इसके बाद यशस्वी ने पीछे मुरकर कभी नहीं देखा। इसके बाद वे मुंबई के अंडर-16 टीम में चुने गए और इसके बाद भारत की अंडर-19 टीम में उन्हें जगह मिला।  यशस्वी के बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें साल 2018 में एसीसी अंडर-19 एशिया कप के लिए चुना गया, जिसे भारत ने जीता और वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।

यशस्वी जायसवाल का शुरुआती क्रिकेट करियर :

7 जनवरी 2019 को यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था और उस मैच में वे 20 रन बनाये थे। इसके बाद 28 सितंबर 2019 को यशस्वी ने मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। 17 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने। उन्होंने मुंबई की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए  झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रन बनाकर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। यशस्वी ने उस सीजन के छह पारियों में 112 से अधिक की औसत से में 564 रन बनाए, जिसमे उनके 25 छक्के और 49 चौके शामिल थे।

यशस्वी के बेहतरीन प्रदर्शन से साल 2020 में अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। यशस्वी ने सेमीफइनल मैच में  प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 105 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत की 10 विकेट से जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सीरीज में उन्होंने 6 मैचों में 400 रन बनाकर भारत को अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में मदद की जो भारतीय क्रिकेट जगत में उनकी लोकप्रियता और बिखर गई। हालांकि, फाइनल में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ हार गई, लेकिन जयसवाल को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया। इसके बाद यशस्वी यशस्वी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर :

साल 2020 में आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उनके बेस प्राइस का 12 गुना था। जायसवाल ने उस सीजन में सिर्फ तीन मैच खेले और 40 रन बनाए। इसके बाद साल 2021 में आईपीएल में 10 मैच खेले जिसमे 24.90 की औसत से 249 रन बनाए। आईपीएल में उन्होंने पहला हाफ सेंचुरी चेन्नई के खिलाफ लगाया।

फिर साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने मेगा नीलामी से पहले अनकैप्ड खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इस सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 25.80 की औसत से 258 रन बनाए। साल 2023 में  उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला शतक बनाया। और इस बाद जयसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जो की आईपीएल का सबसे तेज़ अर्धशतक का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। इसके बाद से उनकी टीम इंडिया में जगह पक्की हो गई।

यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय करियर :

साल 2023 के जुलाई के दौरे में यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया। 12 जुलाई 2023 को उन्होंने डेमोनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और अपनी पहली ही टेस्ट पारी में यशस्वी ने शतक जड़ कर डेब्यू मैच में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले शिखर धवन, रोहित शर्मा के बाद तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही वे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने 17वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने महज 387 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 171 रन बनाए। इसके बाद दूसरे मैच के दो पारियों में 91 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल ने टी20 क्रिकेट में साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया। उस मैच में उन्होंने 1 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल भारत के लिए अब तक 9 टी20I मैच खेले है जिसमे 35.43 की औसत से 248 रन बनाए है।

यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड्स :

  • साल 2019 में लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज है।
  • साल 2023 को आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए सबसे तेज अर्धशतक बनाये। उन्होंने ये कारनामा महज 13 गेंदों में 50 रन बना के किया।
  • इसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज बन गए इसके साथ ही वे विदेशी मैदान पर डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज है।

यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ :

यशस्वी जायसवाल का बचपन भले ही गरीबी से गुजरा हो, लेकिन आज वे 22 साल की उम्र में करोड़ों के मालिक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यशस्वी का कुल नेटवर्थ 16 करोड़ रुपये है जिसमे उनकी सालाना इनकम लगभग 4 करोड़ रुपये है जबकि मंथली इनकम लगभग 35 लाख रुपये से ज्यादा का है। यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते है जिसमे उनको बोर्ड की तरफ से अच्छी रकम भी मिलती है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल विज्ञापन से भी खूब कमाई करते है।

अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छा लगा हो तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और न्यूज़ की ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे टेलीग्राम चैनल के माध्यम से भी जुड़ सकते है।

यह भी पढ़े : Rinku Singh Net Worth : गरीबी से उभरे रिंकू सिंह आज करोड़ो के मालिक है, जाने T20 के बादशाह उन्हें क्यों कहा जाता है ?

Spread the love

1 thought on “Yashasvi Jaiswal Net Worth : 22 साल की इस युवा क्रिकेटर की इनकम देख कर रह जायेंगे दंग।”

Leave a comment