thenewsbuzz.in

Dhruv Jurel Biography : बेटे के किट बैग के लिए माँ ने सोने की चैन तक बेच डाली, जानिये कौन है ध्रुव जुरेल

Dhruv Jurel Biography : भारतीय क्रिकेट के नए उभरते चेहरे ध्रुव जुरेल जिन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। जिससे अभी हाल में ही भारतीय चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया में शामिल किया है। इसके बाद से ही वह सुर्खियों में बने हुए हैं। तो आइए जानते है कौन है ध्रुव जुरेल और उनके अभी तक की क्रिकेट करियर।

Dhruv Jurel Biography
Dhruv Jurel Biography

कौन है ध्रुव जुरेल :

ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। ध्रुव का पूरा नाम ध्रुव चंद जुरेल है। वह एक दाएं हाथ के बल्लेबाज व विकेटकीपर है। उनके पिता नेम सिंह जुरेल, भारतीय सेना में जाट रेजीमेंट में थे और उनकी माता एक गृहणी है। ध्रुव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है।

ध्रुव जुरेल का शुरुआती करियर :

बहुत कम लोगो को पता होगा की ध्रुव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर ऑफ स्पिनर की थी, लेकिन इसमें वे कुछ खास नहीं कर सके। इसमें वे विकेटकीपिंग करने की सोची और इसमें वे कामयाब भी हुए। ध्रुव ने उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग का क्रिकेट खेला है। आपको बता दे कि ध्रुव जुरेल ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 एशिया कप का खिताब दिलाया। ध्रुव जुरेल ने अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2021 में की थी। इसके बाद 2022 में ध्रुव जुरेल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला कदम रखा। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 15 मैचों की 19 इनिंग्स में 46.47 के एवरेज से 790 रन बनाए जिसमें 249 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। साल 2023 में उन्होंने अपना पहला लिस्ट ए मैच खेला। जिसमे वे 10 मैचों में 189 रन बनाये है। अभी वे घरेलू स्तर पर उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ध्रुव जुरेल का आईपीएल करियर :

ध्रुव जुरेल को आईपीएल 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 20 लाख रुपए देकर टीम में शामिल किया था। लेकिन उस सीजन में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। फिर साल 2023 में डेब्यू करने का मौका मिला जिसमे उन्होंने बेहतरीन परिया खेली। अभी तक आईपीएल में ध्रुव ने 13 मैच खेले है जिसमे 21.71 की एवरेज से 152 रन बनाए है। उनका सर्वाधिक स्कोर 34 रन है। साल 2023 में उन्होंने एक बेहतरीन ताबरतोड़ पारी खेली थी जिसमे वे 15 गेंदों में 32 रन बनाए और 213.33 की स्ट्राइक रेट के साथ।

ध्रुव जुरेल के रिकॉर्ड :

  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ध्रुव का सर्वाधिक स्कोर 249 रन का है।

ध्रुव जुरेल नेट वर्थ :

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ध्रुल जुरेल की नेट वर्थ 7.4 करोड़ रुपए की है। जिसमे उन्हें आईपीएल से 20 लाख रुपए, रणजी से उन्हें 1 लाख 40 हजार रूपये फीलती है। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए उन्हें 3 लाख 15 हजार की रकम मिलती है साथ ही सैयद में हर मैच खेलने के लिए 17 हजार 500 रूपये फीस मिलती है। ऐसे में उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपए की है।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे टेलीग्राम चैनल पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Rinku Singh Net Worth : गरीबी से उभरे रिंकू सिंह आज करोड़ो के मालिक है, जाने T20 के बादशाह उन्हें क्यों कहा जाता है ?

यह भी पढ़े : Yashasvi Jaiswal Net Worth : 22 साल की इस युवा क्रिकेटर की इनकम देख कर रह जायेंगे दंग।

Spread the love

Leave a comment