thenewsbuzz.in

Tata Tiago CNG AMT Car Launched : टाटा ने देश की पहली CNG AMT कार Tata Tiago और Tigor लांच की, बस इतनी सी कीमत पे

Tata Tiago CNG AMT Car Launched : देश की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने Tata Tiago CNG और Tigor CNG को  AMT(Automatic Mannual Transmission) के साथ लांच किया। कंपनी द्वारा इस कार की बुकिंग पहले से 21000 रुपए में की जा रही थी। देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई कार कंपनी CNG कार को AMT के साथ पेश की है। तो आइए इससे जुड़ी आपको पूरी जानकारी दे

Tata Tiago CNG AMT Car Launched
Tata Tiago CNG AMT Car Launched

Tata Tiago CNG and  Tigor CNG AMT Car Launched :

टाटा मोटर्स ने पिछले कुछ सालो में नई तकनीक के साथ डेवलप की है उसी का आज ये नतीजा है कि टाटा ने वो कर दिखाया है जिससे पहले किसी कार निर्माता कंपनी ने ऐसा नहीं किया है। टाटा ने देश की पहली CNG कार को आटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ लांच किया है। इस नए CNG AMT कार की शुरुआती कीमत मात्र 7.89 लाख रुपए तय किया गया है। टाटा मोटर्स ने अपने सबसे सस्ते सेडान कार Tigor CNG AMT और Tiago CNG AMT को आटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ लांच किया है। इस कार को CNG और Petrol दोनों पे चलने की क्षमता है।

Tiago CNG AMT की वेरिएंट्स और कीमत :

Tiago CNG AMT XTA वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7,89,900 तय की गई है। इस कार को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में पेश किया है। इसकी दूसरी वेरिएंट XZA+ की एक्स शोरूम कीमत 8,79,900 तय की गई है, तीसरी वेरिएंट XZA NRG की एक्स शोरूम कीमत 8,79,900 तय की गई है और आखरी वेरिएंट XZA+ DT की एक्स शोरूम कीमत 8,89,900 तय की गई है।

वेरिएंट्स कीमत
XTARs 7,89,900
XZA+Rs 8,79,900
XZA NRGRs 8,79,900
XZA+ DTRs 8,89,900

Tigor CNG AMT की वेरिएंट्स और कीमत :

इस कार को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। Tigor CNG AMT XZA वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत 8,84,900 तय की गई है, वहीं दूसरी वेरिएंट्स XZA+ की एक्स शोरूम कीमत 9,54,900 तय की गई है।

वेरिएंट्स कीमत
XZARs 8,84,900
XZA+Rs 9,54,900

Tata Tiago & Tigor CNG AMT फीचर्स :

लांच के मौके पे कंपनी ने कहा है कि यह ये देश की पहली ऐसी कार होंगी, जो पेट्रोल इंजन जैसा परफॉर्मेंस देंगी। इसके साथ इसमें शिफ्ट क्वालिटी को और गियर शिफ्टिंग मूवमेंट को पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूथ बनाया गया है।

इसमें सबसे खास बात ये है कि इन दोनों कार में iCNG टेक्नोलॉजी मिलेगी, जो की कंपनी की ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी है, इसके होने से बूट स्पेस बढ़ जाता है और इससे आपको पेट्रोल से CNG में शिफ्ट होने पर आपको थोड़ा सा भी झटका महसूस नहीं होगा। दोनों कार CNG से स्टार्ट होंगी तो आपको ऐसे में स्विच करने की दिक्कत नहीं होगी।

Tata Tiago & Tigor CNG AMT सेफ्टी फीचर्स :

कंपनी ने इस कार में आपके लिए सेफ्टी फीचर्स का भी ख्याल रखा है। इसमें कंपनी द्वारा सीएनजी सिलेंडर की सेफ लोकेशन, iCNG किट में लीकेज को बचाने के लिए एडवांस मेटेरियल, थर्मल इन्सीडेंट प्रोटेक्शन, लीक डिटेक्शन फीचर दिए गए है।

Tata Tiago & Tigor CNG AMT स्पेसिफिकेशन्स :

Tata Tiago & Tigor CNG AMT कार में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। जो आपको पेट्रोल मोड में 85bhp की अधिकतम पावर और 113Nm की पिक टॉर्क जनरेट करेगी इसके साथ CNG मोड में 72bhp की अधिकतम पावर और 95Nm की पिक टॉर्क जनरेट करेगी। कंपनी ने इन दोनों कार में कुछ कलर भी पेश की है जैसे Tiago में Tornado Blue और Tiago NRG में Grassland Beige कलर और वही Tigor में भी Meteor Bronze कलर मिल जाएगा। ये दोनों कार CNG मोड में 28.06 किलोमीटर का माइलेज देंगी।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Apple Electric Vehicle : Apple EV Car की लांच डेट सामने आई, जानें कब तक आएगी ये सेल्फ ड्राइविंग कार

यह भी पढ़े : Hyundai Creta 2024 Launched : अब राज करेगी Hyundai की ये कार

Spread the love

Leave a comment