thenewsbuzz.in

Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur Welcome Baby Girl : पंजाब सीएम भगवंत मान तीसरी बार बने पिता, पत्नी गुरप्रीत ने दिया बेटी को जन्म

Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur Welcome Baby Girl : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार बने पिता,पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने खुद पोस्ट करके दी है। इसके साथ ही उन्होंने बेटी की पहली झलक भी दिखाई है और तब से सोशल मीडिया पर बधाइयां का ताता लगा हुआ है।

Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur
Bhagwant Mann and Gurpreet Kaur

X पोस्ट के जरिए जानकारी दी :

आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर आई है नन्ही परी, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने X पोस्ट के जरिए दी और इसमें लिखा है, ‘भगवान ने मुझे एक बेटी का आशीर्वाद दिया है अभी मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है।’

इस साल 26 जनवरी को किया था प्रेगनेंसी का खुलासा :

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया था कि मार्च में मेरे घर खुशियां आने वाली है। मेरी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि हमने कभी जानने की कोशिश नहीं की कि लड़का होगा या लड़की। मेरी बस यही इच्छा है कि लड़का हो या लड़की हो, बस तंदरुस्त हो।

तीसरी बार पिता बने मुख्यमंत्री भगवंत मान :

जब से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर बच्चे की आने की खुशख़बरी दी है तब से उन्हें लगातार बधाइयां मिलती जा रही है। बता दे, भगवंत मान तीसरी बार पिता बने है। उनकी पहली पत्नी से उन्हें दो बच्चे है और दोनों बच्चे उनके कनाडा में रहते है। उनके और उनकी पहली पत्नी का तलाक साल 2015 में हुआ था।

साल 2019 में भगवंत मान की पहली मुलाकात गुरप्रीत कौर से हुई थी। गुरप्रीत कौर पेशे से डॉक्टर है। इसके बाद साल 2022 में भगवंत मान ने अपने से 16 साल छोटी गुरप्रीत कौर से विवाह किया था। यह भगवंत मान की दूसरी शादी है।

भगवंत की पहली शादी क्यों टूटी :

भगवंत मान के राजनीतिक सफर में उनकी पहली पत्नी का काफी रोल रहा है। उनके नेता बनने के दौरान उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर उनके लिए प्रचार किया करती थी। लेकिन अपने राजनीति में बिजी रहने के कारण भगवंत अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे जिसके बाद से उनके और इंदरजीत के बीच दूरियां होने लगी थी और फिर एक समय ऐसा आया जिसमे वे दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। इस बाद की जानकारी उन्होंने एक पोस्ट के जरिए दी थी कि वे राजनीति के वजह से अपनी पत्नी से अलग हो रहे है।

कॉमेडियन बनकर लोगों को खूब हंसाया :

राजनीति में आने से पहले उन्होंने दर्शकों को कॉमेडी कर खूब हंसाया। उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में भी भाग लिया था। इसके बाद वे कुछ फिल्मो में भी दिखे। आखिरी बार वे साल 1994 में आई फिल्म कचहरी में नजर आए थे।

यह भी पढ़े : Savitri Jindal Net Worth : भारत की सबसे अमीर महिला में से एक सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, जानें कितनी है उनकी कुल कमाई

Spread the love

Leave a comment