thenewsbuzz.in

Miss World 2024 Winner : चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkov ने Miss World 2024 का खिताब अपने नाम किया, जाने इस विश्व सुंदरी को

Miss World 2024 Winner : 28 वर्षो बाद मिस वर्ल्ड का आयोजन भारत के मुंबई शहर हुआ। इस बार Miss World 2024 का खिताब चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkov ने अपने नाम किया, तो वही इस प्रतियोगता में लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनरअप रहीं।

Krystyna Pyszkov
Krystyna Pyszkov

Miss World 2024 Winner :

28 वर्षो के बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगता मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ और इस प्रतियोगता में देश-विदेश के कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल हुए। इस प्रतियोगता के प्रतिनिधित्व मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने किया, तो वहीं बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने इस प्रतियोगता की होस्टिंग संभाली।

इस बार 71वीं मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता में चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया। पिछले साल की मिस वर्ल्ड विजेता पोलैंड की कैरोलिना बियालवास्का ने क्रिस्टीना को मिस वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया।

कौन हैं मिस वर्ल्ड 2024 विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा?

वर्ष 1999 में क्रिस्टीना का जन्म हुआ और वे अभी लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही है। क्रिस्टीना ने पढाई के साथ-साथ मॉडलिंग में भी कदम रखा और उनका खुद का फाउंडेशन है। उनका पॉउंडेशन का नाम Krystyna Pyszko Foundation रखा गया है। क्रिस्टीना ने तंजानिया में अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए बहुत सारे सराहनीय काम भी किए और एक बच्चो की पढाई के लिए इंग्लिश स्कूल खोला हुआ है, जिन्हे वो खुद संचालित करती है।

मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, क्रिस्टीना पिस्जकोवा यहां वॉलेंटियर का काम करती है। उनके लिए यह ‘Miss World 2024’ का सफर बहुत मुश्किल भरा रहा, लेकिन इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपने देश का भी नाम रौशन किया। जब क्रिस्टीना को ‘Miss World 2024’ का ताज पिछले साल की विजेता कैरोलिना बियालवास्का ने पहनाया तो वो पल क्रिस्टीना के लिए ये गर्व से भरा रहा।

मिस वर्ल्ड 2024 विजेता को कितना मिलता प्राइज मनी?

71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता क्रिस्टीना पिस्जकोवा बनी। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, मिस वर्ल्ड का ताज करीब 82 से 85 लाख रुपये का होता है, हालांकि ये ताज विजेता अपने पास एक साल ही रख सकते है और उसके बाद अगले साल ये ताज दूसरे प्रतियोगी को पहनाना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स की खबरों के अनुसार, मिस वर्ल्ड प्रतियोगता जीतने वाली को करीब 10 करोड़ रुपये के प्राइज मनी मिलती है। इसके अलावा भी जितने वाले को कहीं भी होटल में रहना, खाना सब फ्री रहता है।

अगर हमलोग बात करे भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सिनी शेट्टी की तो वे फेमिनी मिस इंडिया 2022 रह चुकी है। सिनी और पूरे देश के लिए ये गर्व की बात है कि उन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 का प्रतिनिधित्व किया। सिनी इस प्रतियोगता से पहले ही बाहर हो चुकी थी लेकिन उन्होंने इस रेस में टॉप 8 में जगह बनाई  ये बहुत बड़ी बात है।

भारत के लिए 6 महिलाएं बनीं मिस वर्ल्ड :

भारत अब तक 6 बार मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुका है। भारत की तरफ से पहली बार वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके बाद वर्ष 1996 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनी। इसके बाद वर्ष 1997 में  युक्ता मुख, 1999 युक्ता मुखी, फिर वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा और आखिरी में 17 वर्ष बाद वर्ष 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़े : Maharani Season 3 Review : हुमा कुरैशी ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता

Spread the love

Leave a comment