thenewsbuzz.in

National Girl Child Day 2024 : 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जाने इतिहास और उद्देश्य

National Girl Child Day 2024 : हर साल 24 जनवरी को बालिका दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में लड़कियों के अधिकारों और उनके विकास के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन का उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। तो आइए हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताते है कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाते है साथ ही इसका इतिहास और इसके उद्देश्य के बारें में भी बताएंगे।

National Girl Child Day 2024
National Girl Child Day 2024

राष्ट्रीय बालिका दिवस :

24 जनवरी को राष्‍ट्रीय बालिका दिवस मनाने की खास वजह यह है कि साल 1966 में 24 जनवरी को इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण लोगों के सामने पेश किया था। तब देश में ऐसा पहली बार हुआ था जब उस समय कोई महिला प्रधानमंत्री बनीं थीं। देश की बेटी के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने को उपलब्धि को प्रतिवर्ष याद करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण माना गया। तब से ये दिन हर साल 24 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास :

राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन बालिकाओं के अधिकार एवं उन्हें सभी क्षेत्रो में बराबरी का अधिकार देने के संबंध में लोगो को जागरूकता के लिए मनाया जाता है और इसके पीछे नारी सशक्तिकरण का सबसे अच्छा उदाहरण है। वह महत्वपूर्ण वर्ष 1996 जब देश की प्रथम महिला ने प्रथम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था। ऐसे में इस ऐतिहासिक दिन को स्मरण करने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य :

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने का है। इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना इसका उद्देश्य है। इस कदम का उद्देश्य लैंगिक असमानता, शिक्षा सीमाओं, स्कूल छोड़ने, स्वास्थ्य देखभाल, बाल विवाह और लिंग आधारित हिंसा से जूझ रहे समाज में लड़कियों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों को समझना है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान भी साल 2015 में शुरू किया ताकि इससे समाज के प्रत्येक लड़की को समान अवसर और सम्मान प्रदान करने, उनकी शिक्षा और समग्र कल्याण को प्रोत्साहित करने के महत्व का पता चले।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 की थीम :

हर वर्ष बालिका दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। 2021 में बालिका दिवस की थीम ‘डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी’ थी। बालिका दिवस 2024 की थीम की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Karpoori Thakur Awarded The Bharat Ratna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाएगा आइए जानते है इनकी संघर्षो की कहानी

 

Spread the love

Leave a comment