thenewsbuzz.in

Padma Awards 2024 : पद्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, चिरंजीवी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, वैजयंती माला और विजयकांत तक को मिलेगा सम्मान

Padma Awards 2024 : आज देशभर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। वहीं गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया, जिसमें 5 लोगों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री दिया जाएगा। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी, मिथुन चक्रवर्ती, वैजयंती माला और विजयकांत जैसे कई कलाकार के नाम शामिल है।

Padma Awards 2024
Padma Awards 2024

देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। गुरूवार को ही केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों के नाम घोषित कर दिए गए। इस लिस्ट में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री से सम्मानित होने वाली 34 हस्तियों के नाम शामिल है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं। वहीं इस लिस्ट में फिल्म जगत से भी कई सारे कलाकारों को शामिल किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार कौन-कौन से कलाकार को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

चिरंजीवी को पद्म विभूषण अवार्ड मिलेगा :

चिरंजीवी ने फिल्म करियर की शुरुआत साल 1978 में  Punadhirallu फिल्म से की। चिरंजीवी लगभग 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह तेलुगू, तमिल कई हिंदी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। चिरंजीवी साल 2008 में पॉलिटिक्स से भी जुड़े। वे केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके है। चिरंजीवी को अपने फ़िल्मी करियर में 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 4 नंदी अवॉर्ड भी मिल चुका है। आपको बता दे की साल 2006 में इन्हे पद्म भूषण भी मिल चुका है और इस साल उन्हें पद्म विभूषण अवार्ड से नवाजा जायेगा।

इसके बाद चिरंजीवी से सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो पोस्ट में पद्म विभूषण पुरस्कार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह हैरान रह गए और उन्होंने यह सम्मान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और वह लोगों के प्यार और समर्थन के लिए आभारी रहूँगा।

मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण अवार्ड मिलेगा :

मिथुन ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1976 में आई फिल्म ‘मृगया’ से की थी। इस फिल्म में उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मिथुन बॉलीवुड के ऐसे शख्सियतों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पे फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। मिथुन ने अभी तक 350 फिल्मो से भी ज्यादा में काम किया है इनमे उनकी कई हिट फिल्मे भी है जिसमे वारदात’, ‘अविनाश’, ‘डिस्को डांसर’, ‘घर एक मंदिर’, ‘वतन के रखवाले’, ‘हमसे है जमाना’, ‘बॉक्सर’, ‘बाजी’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘स्वर्ग से सुंदर’ जैसी फिल्मे। बॉलीवुड एक्टर में मिथुन चक्रवर्ती का सबसे पहला नाम है जिन्हे पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वैजयंती माला को पद्म विभूषण अवार्ड मिलेगा :

Vyjayanthi Mala
Vyjayanthi Mala

वैजयंती माला ने तमिल फिल्मे से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदी फिल्मे में भी अपनी जगह बनाई। वैजयंती माला एक अच्छी अभिनेत्री के साथ एक अच्छी डांसर भी रही थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी उनमे संगम, मधुमती, देवदास, फूलो की सेज जैसी फिल्मे शामिल है। वैजयंती माला को कला के क्षेत्र में अपने अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने वैजयंती माला बाली को पद्म विभूषण देने का एलान किया गया है।आपको बता दे कि इससे पहले भी साल 1968 में पदम् श्री अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

विजयकांत को पद्म भूषण अवार्ड मिलेगा :

अभिनेता विजयकांत साउथ सिनेमा के ही नहीं बल्कि राजनीति में भी बड़ा नाम थे। अभिनेता औऱ राजनेता विजयकांत तमिल सिनेमा में 1980 और 1990 के दशक में बड़ा नाम रह चुके है। वह 2011 से लेकर 2016 तक तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके है। केंद्र सरकार द्वारा इस वर्ष उन्हें पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा जायेगा।

पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण अवार्ड मिलेगा :

भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तक पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्मा सुब्रमण्यम की बात करें तो वे साउथ की फेमस भारतनट्यम डांसर हैं इसके साथ ही वे एक  रिसर्च स्कॉलर, कोरियोग्राफर, म्यूजिक कंपोजर, गायिका, शिक्षिका, इंडोलॉजिस्ट और लेखिका भी हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Karpoori Thakur Awarded The Bharat Ratna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाएगा आइए जानते है इनकी संघर्षो की कहानी

यह भी पढ़े : National Girl Child Day 2024 : 24 जनवरी को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जाने इतिहास और उद्देश्य

Spread the love

Leave a comment