thenewsbuzz.in

Karpoori Thakur Awarded The Bharat Ratna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाएगा आइए जानते है इनकी संघर्षो की कहानी

Karpoori Thakur Awarded The Bharat Ratna : पिछड़े वर्गों के हित काम करने के लिए जाने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। बिहार की राजनीति में एक अहम चेहरा रहे कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

Karpoori Thakur Awarded The Bharat Ratna
Karpoori Thakur Awarded The Bharat Ratna

विस्तार :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर की पहचान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनीतिज्ञ के रूप में रहा है। वे बिहार के दो बार मुख्यमंत्री भी रह चुके थे इसके साथ ही वे बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री भी रह चुके थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था।

24 जनवरी 1924 को जन्मे कर्पूरी ठाकुर को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल में डाल दिया गया था। उन्होंने 1952 में पहली बार चुनाव जीता।

कर्पूरी ठाकुर ने 1978 में बिहार में सरकारी सेवाओं में पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का मांग किया, एक ऐसा कदम जिसने 1990 में मंडल आयोग की रिपोर्ट के  implementation के लिए रास्ता तैयार किया।

उन्होंने दिसंबर 1970 से जून 1971 और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। कर्पूरी ठाकुर का निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ।

एक शिक्षा मंत्री के रूप में, कर्पूरी ठाकुर ने मैट्रिक स्तर पर अंग्रेजी को Compulsory विषय के रूप में समाप्त कर दिया, इसे competitive examinations में कई छात्रों के लिए एक बाधा के रूप में मान्यता दी। उन्होंने विशेष रूप से पिछड़े क्षेत्रों में कई स्कूल और कॉलेज स्थापित किए, और कक्षा 8 तक की शिक्षा मुफ्त कर दी, जिससे स्कूल छोड़ने की दर में काफी कमी आई।

उन्होंने प्रमुख भूमि सुधारों की शुरुआत की, जिससे जमींदारों से भूमिहीन दलितों को भूमि का पुनर्वितरण हुआ, जिससे उन्हें “जननायक” या पीपुल्स हीरो की उपाधि उन्हें मिली।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक महान जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Rinku Singh Net Worth : गरीबी से उभरे रिंकू सिंह आज करोड़ो के मालिक है, जाने T20 के बादशाह उन्हें क्यों कहा जाता है ?

यह भी पढ़े : Yashasvi Jaiswal Net Worth : 22 साल की इस युवा क्रिकेटर की इनकम देख कर रह जायेंगे दंग।

Spread the love

Leave a comment