thenewsbuzz.in

UPI Launch In Mauritius-Sri Lanka : फ्रांस के बाद अब मॉरिशस और श्रीलंका में भी कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल

UPI Launch In Mauritius-Sri Lanka : फ्रांस के बाद अब UPI का इस्तेमाल मॉरिशस और श्रीलंका में भी कर सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरीशस और श्रीलंका में यूपीआई सर्विस शुरू होने के अवसर पर कहा कि आज हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए एक विशेष दिन है साथ ही उनका मानना है कि मॉरीशस और श्रीलंका को UPI प्रणाली से लाभ होगा। इसके साथ ही मॉरीशस में रुपे कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

UPI Launch In Moritius-Sri Lanka
UPI Launch In Mauritius-Sri Lanka

UPI Launch In Mauritius-Sri Lanka :

भारत की UPI भी धीरे-धीरे ग्लोबल होती जा रही है। National Payment Corporation of India (NPCI) द्वारा संचालित इस सर्विस को प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में लांच किया था तब से इसकी रफ़्तार तेज़ी से बढ़ रही है। अभी हाल में ही कुछ दिन पहले फ्रांस में भी शुरू किया गया। बता दे, UPI ग्लोबल होने का कारण यह भी है कि इसमें बहुत से देश ने दिलचस्पी दिखाई है अब इस UPI का इस्तेमाल मॉरिशस और श्रीलंका के लोग भी कर सकते है और इसका सबसे ज्यादा फायदा भारतीय पर्यटकों को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सर्विस को आज दोपहर के 1 बजे लांच किया है।

इस मौके पे प्रधानमंत्री मोदी के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने ऑनलाइन जुड़कर इसे लॉन्च किया है। भारत के रिश्ते दोनों देशो के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करते है। मॉरिशस में UPI के साथ-साथ RuPay कार्ड सर्विस भी लॉन्च की गई। UPI सिस्टम लांच होने से भारत से मॉरिशस और श्रीलंका जाने वाले पर्यटक और वहां से भारत में आने वाले पर्यटक भी इसके जरिए पेमेंट कर पाएंगे।

NPCI द्वारा डिज़ाइन किया गया है UPI :

NPCI द्वारा डिज़ाइन की गई ये सर्विस मोबाइल फ़ोन के जरिए रियल टाइम में बैंक ट्रांसक्शन के अनुमति देती है। RuPay कार्ड एक भारतीय पेमेंट नेटवर्क है और इससे धीरे-धीरे दुनिया भर में बिक्री के विभिन पॉइंट, एटीएम और ऑनलाइन प्लेटफार्म पे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। UPI लांच से मॉरिशस और श्रीलंका जाने वाले भारतीय के साथ-साथ भारत की यात्रा करने वाले मॉरिशस और श्रीलंका के नागरिको के लिए भी लेन-देन आसान हो जाएगा।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि श्रीलंका और मॉरीशस के UPI प्रणाली से जोड़ने से दोनों देशों को भी लाभ मिलेगा और साथ में मुझे इस बात की खुशी भी है कि एशिया में भूटान, सिंगापुर,नेपाल ओमान, जापान और UAE के बाद अब मॉरीशस में भी RuPay कार्ड की शुरुआत हो रही है।

इससे वित्तीय सहयोग को भी मिलेगा बढ़ावा :

मॉरिशस में UPI के साथ RuPay कार्ड सर्विस का भी विस्तार किया गया है जो की यहाँ की बैंको को RuPay कार्ड सिस्टम का उपयोग करके कार्ड जारी करने की अनुमति देगा। इस वजह से मॉरिशस और भारत दोनों जगह पेमेंट के लिए RuPay कार्ड का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा और दोनों देशो के बीच वित्तीय सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़ेEiffel Tower Tickets Through UPI : Eiffel Tower घूमना हुआ और भी आसान, अब घर बैठे UPI से टिकट बुक कर सकेंगे

Spread the love

Leave a comment