thenewsbuzz.in

Champai Soren Profile : चंपई सोरेन संभालेंगे झारखंड के सत्ता की कमान, जानें प्रोफाइल

Champai Soren Profile : बिहार के बाद अब झारखंड में सियासी घटनाक्रम के बीच एक बड़ी खबर निकल के आई है। मनी लॉन्डरिंग के मामलें में आए हेमंत सोरेन पे गिरफ्तारी की तलवार कब से लटक रही थी। इस बीच उन्होंने कल झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया। फिर इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है। अब वो झारखंड के अगले मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। आइए जानें चंपई सोरेन की प्रोफाइल

Champai Soren Profile
Champai Soren Profile

कौन हैं चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन का जन्म झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले जिलिंगगोड़ा गांव में 1 नवंबर 1956 में  हुआ था। इनकी शादी मानको सोरेन से हुई है और इनके चार बेटे और तीन बेटियां है। अगर इनके एजुकेशन की बात करें तो ये ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं बताए जाते है। चंपई की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास बताई जाती है साल 1974 में जमशेदपुर स्थित राम कृष्ण मिशन हाई स्कूल से 10वीं की पढ़ाई की थी। बता दे, चंपई को कोल्हान क्षेत्र का टाइगर भी कहा जाता है।

चंपई सोरेन का पॉलिटिकल करियर :

चंपई सोरेन साल 1991 में  सरायकेला सीट से बतौर निर्दलीय उपचुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर का आगाज कर दिया। उस दौरान उन्होंने तत्कालीन सांसद कृष्णा मार्डी की पत्नी मोती मार्डी को हराया था। इसके बाद वे झारखंड मुक्ति मोर्चा  में शामिल हो गए थे। साल 1995 में चंपई जेएएम के टिकट पर चुनाव जीते, लेकिन फिर साल 2000 में उन्हें बीजेपी के अनंतराम टुडू से पांच हजार वोटों से करारी हार झेलने को मिली। इसके बाद साल 2005 से लगातार विधायक बने हुए है। चंपई 2005 से ही सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के गणेश महाली को करारी शिकस्त दी थी।

चंपई ने पहली बार सितंबर 2010 से जनवरी 2013 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, श्रम और आवास मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन कैबिनेट मंत्री थे।

फिर दूसरी बार साल 2019 में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर चंपई सोरेन को परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री  बनाया गया। इसके साथ ही चंपई झामुमो के उपाध्यक्ष भी है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। इसके बाद चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।

बता दे कि, चंपई सोरेन इससे पहले अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में जेएमएम-बीजेपी गठबंधन सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

हेमंत सोरेन के बेहद करीबी है चंपई सोरेन :

मनी लॉन्डरिंग मामले में फसे हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से चर्चा जिन नामों पर चर्चा चल रही थी उनमें हेमंत सरकार के मंत्री का नाम सबसे आगे था। इसमें परिवहन मंत्री चंपई सोरेन का नाम सबसे आगे रहा है। चंपई सोरेन इसलिए क्योंकि इन्होने लम्बे समय तक शिबू सोरेन के साथ काम किया है, झारखंड के आंदोलन में चंपई ने शिबू सोरेन का साथ दिया था और वे हेमंत सोरेन के सबसे खास लोगों में शामिल हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Jio Brain Launched : Jio ने लॉन्च किया AI प्लेटफॉर्म ‘जियो ब्रेन’, जानें कैसे करेगा काम

Spread the love

Leave a comment