thenewsbuzz.in

Haryana New CM : नायब सिंह सैनी संभालेंगे हरियाणा के सत्ता की कमान, आखिर कौन है नायब सिंह सैनी?

Haryana New CM : लोकसभा चुनाव पास आ चुके है ऐसे में सभी दलों का एहि सोच रहता है कि जिनकी सत्ता जो राज्य में है वो बनी रहे, पर पॉलिटिक्स एक ऐसा चीज़ है जिसमे कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

चुनाव पास होने के कारण सभी राज्य में इन दिनों सत्ता का खेल चल रहा है और यह घटना सबसे पहले बिहार से शुरू हुआ इसके बाद झारखड, हिमाचल और अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन वाले सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया साथ ही साथ उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियो ने भी इस्तीफा दिया।

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini

Haryana New CM :

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा के बाद से चर्चा जोरों से शुरू हो गया कि अब हरियाणा का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन टूट जाने के बाद, भाजपा विधायक दलों की बैठक हुई जिसमे नायब सिंह सैनी को नेता चुना गया, जो हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सीट-बंटवारे को लेकर भाजपा और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के बीच तनाव ज्यादा बढ़ चुके है। अभी वर्तमान समय में 90 सदस्यीय सदन में भाजपा के 41 सीट है, इसके बाद कांग्रेस के पास 30 सीटे है जबकि जेजेपी के पास 10 सीटे है।

कौन है नायब सिंह सैनी?

साल 1996 में नायब सिंह सैनी ने हरियाणा भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के भीतर शुरुआत की, वे इस समय कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद है और नायब सिंह ओबीसी में सैनी समाज से आते है। सैनी साल 2014 से लेकर साल 2019 तक विधायक रहे है और साथ ही वे (2014-2019) तक हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे है। सैनी को पिछले साल अक्टूबर में हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने साल 2000 तक राज्य महासचिव के तौर पर काम भी किया है।

इसके बाद उन्होंने साल 2002 में अंबाला में भाजपा युवा विंग के जिला महासचिव की भूमिका में अहम योगदान दिया। फिर साल 2005 में उन्हें अंबाला में जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। पार्टी के प्रति उनके समर्पण देखकर साल 2009 में हरियाणा में भाजपा किसान मोर्चा के राज्य महासचिव और फिर साल 2012 में अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पे काम करने का मौका मिला।

सैनी पहली बार बने साल 2014 बने विधायक :

नायब सिंह सैनी का राजनीतिक सफर साल 2014 में शुरू हुआ जब उन्हें नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया। इसके बाद उन्हें साल 2016 में हरियाणा सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के निर्मल सिंह को 3.84 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराया।

मनोहर लाल खट्टर के कैबिनेट में मंत्री रहे नायब सिंह सैनी को उनका विश्वासपात्र भी माना जाता है। सैनी हरियाणा में सैनी जाति से आते है और हरियाणा में सैनी जाति की आबादी करीब 8% मानी जाती है। ये जाति यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, हिसार और रेवारी जिलों में अच्छी खासी है।

यह भी पढ़े : Haryana Political Crisis : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मंत्रियों का इस्तीफा; बीजेपी-जेजेपी गठबंधन खत्म

यह भी पढ़े : CAA Rules in India : केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी की, जानें किन लोगो को मिलेगी नागरिकता

Spread the love

Leave a comment