thenewsbuzz.in

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट निकाल दी है, जानिए किसे-किसे मिला टिकट

Lok Sabha Elections 2024 : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है तो आइए जाने इस लिस्ट में कौन-कौन से उम्मीदवार को कहां से टिकट मिला है।

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 :

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्टजारी कर दी है और इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। वहीं इस लिस्ट में कई नेताओं का पत्ता कट गया है। बता दे, जो नेता लंबे वक़्त से चुनाव लड़ते आ रहे है, उन्हें टिकट मिलना लगभग तय ही माना जा रहा था। यहां हम उन सभी नेताओ के बारे में बात करेंगे जिन्हे टिकट मिली है और जिन नेताओ का पत्ता कटा है उनकी भी बात करेंगे।

बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी पहले की ही तरह वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। इस पहली लिस्ट में लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल किए गए है।

इस बार युवा उम्मीदवारो पे ज्यादा भरोसा दिखाया है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 34 केन्द्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों, 47 युवा उम्मीदवारों, 28 महिला उम्मीदवार, 18 एसटी, 27 एससी और 57 ओबीसी उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है।

किन नेताओं को टिकट नहीं  मिला :

इस लिस्ट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मीनाक्षी लेखी सहित और भी कई नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है। इसके अलावा  गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा ने भी चुनाव से ठीक पहले अपने दायित्वों से छुट्टी मांगी थी इस वजह से इन्हे भी टिकट नहीं दिया गया।

कौन से राज्य से कितने उम्मीदवारो का नाम तय किया गया :

हमलोग सबसे पहले उत्तर प्रदेश से शुरू करते है। उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारो का नाम शामिल किया गया है इसके अलावा पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, असम      से 11, झारखंड से 11, तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5 उम्मीदवारो के नाम शामिल किए गए है।

किसे कहां से मिला सीट :

वाराणसी – नरेंद्र मोदी

अंडमान और निकोबार द्वीप – बिष्णु पद रे

अरुणाचल पश्चिम – किरेन रिजिजू

गुवाहाटी बिजुली – कलिता मंधि

मंगलदोई – दिलीप सैकिया

तेजपुर – रंजिता दत्ता

अरुणाचल पूर्व – तापिर गाओ

करीमगंज – कृपानाथ मल्लाह

सिलचर  – परिमल शुक्लाबैद्य

ऑटोनोमस जिला  – अमर सिंग तिस्सो

लखीमपुर – प्रधान बरुआ

सरगुजा – चिंतामणि महाराज

रायगढ़ – राधेश्याम राठिया

जांजगीर चंपा – कमलेश जांगड़

नौगांव – सुरेश बोरा

कलियाबोर – कामाख्या प्रसाद तासा

जोरहाट – तोपोन कुमार गोगोई

डिब्रूगढ़ – सर्वानंद सोनोवाल

रायपुर – बृजमोहन अग्रवाल

महासमुंद – रूप कुमारी चौधरी

बस्तर – महेश कश्यप

कांकेर – भोजराज नाग

कोरबा – सरोज पांडे

बिलासपुर – तोखन साहू

राजनंदगांव – संतोष पांडे

दुर्ग – विजय बघेल

नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज

पश्चिमी दिल्ली – कमलजीत सहरावत

दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह बिधूड़ी

चांदनी चौक – प्रवीण खंडेलवाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली – मनोज तिवारी

दमन एवं दीव – लालूभाई पटेल

उत्तर गोवा – श्रीपद येस्सो नाईक

कच्छ – विनोदभाई चावड़ा

बनासकांठा – रेखाबेन चौधरी

राजकोट – परषोत्तम रुपाला

पोरबंदर – मनसुखभाई मंडाविया

जामनगर – पूनमबेन माडम

आणंद – मितेशभाई पटेल

पाटण – भरतसिंह दाभी

गांधीनगर – अमित शाह

अहमदाबाद पश्चिम – दिनेशभाई मकवाना

पोन्नानी – निवेदिता सुब्रमण्यन

पालक्कड – सी. कृष्णकुमार

त्रिशूर – सुरेश गोपी

अलपुझा  – शोभा सुरेंद्रन

खेड़ा – देवुसिंह चौहान

पंचमहल – राजपालसिंह जाधव

दाहोद – जसवंत सिंह भाभोर

भरूच – मनसुखभाई वसावा

बारडोली – प्रभुभाई नागरभाई वसावा

नवसारी – सीआर पाटिल

उधमपुर  – जितेंद्र सिंह

दुमका – सुनील सोरेन

गोड्डा – निशिकांत दुबे

कोडरमा – अन्नपूर्णा देवी

रांची – संजय सेठ

जमशेदपुर – विद्युत बरण महतो

सिंहभूम – गीता कोड़ा

खूंटी – अर्जुन मुंडा

लोहरदगा – समीर उरांव

पलामू – विष्णु दयाल राम

हजारीबाग – मनीष जयसवाल

जम्मू – जुगल किशोर शर्मा

राजमहल – ताला मरांडी

कासरगोड – एम.एल. अश्विनी

कण्णूर – सी. रघुनाथ

वडकरा – प्रफुल्ल कृष्ण

कोजिक्कोड – एम.टी. रमेश

पत्तनमतिट्टा – अनिल. के. एंटी

अट्टिंगल – वी मुरलीधऱन

तिरुवनंतपुरम – राजीव चंद्रशेखर

मलप्पुरम – अब्दुल सलाम

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे टेलीग्राम चैनल पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Rajya Sabha Election 2024 : कैसा होता है राज्य सभा का चुनाव और कैसे होती है वोटिंग, आइए इसके बारे में सबकुछ जानें

Spread the love

Leave a comment