thenewsbuzz.in

Poplar Tree Farming : इस पेड़ की खेती की है जबरदस्त डिमांड, एक एकड़ की खेती में होगी 9 लाख रुपए तक की इनकम

Poplar Tree Farming : पॉपुलर (चिनार के पेड़) की खेती सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशो में भी की जाती है। इनमे नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया जैसे देशों में पॉपुलर के पेड़ों की खेती की जाती है और आप इस पेड़ की खेती करके अच्छी-खासी कमाई  कर सकते है। इस पेड़ की लकड़ी बोर्ड और प्लाईवुड बनाने के काम में आता है।

Poplar Tree Farming
Poplar Tree Farming

Poplar Tree Farming :

आज के समय में गांवों से हजारों की संख्या में युवाओं पलायन कर रहे है और उन्ही युवाओं को शहर में जा कर काफी कम सैलरी में नौकरी करनी पड़ती है। लेकिन, अगर आप गांव में ही रहकर इनोवेशन के साथ खेती करे तो, आप अपनी अच्छी-खासी कमाई कर सकते है। आज हम आपको ऐसी ही एक खेती के बारे में बताएंगे जिससे आपको बंपर कमाई होगा। आपको बता दे, ये खेती पॉपलर के पेड़ की खेती है। अब आप इसको आसान शब्दो में समझे तो पॉपलर यानि कि चिनार एक पर्णपाती वृक्ष है और यह सैलिसेसी फैमिली से संबंधित है। ये पेड़ आदर्श जलवायु परिस्थितियों में सबसे तेजी से बढ़ने वाले पेड़ो में से एक है।

यहां काम आती है पॉपुलर के पेड़ की लकड़ी :

पॉपुलर के पेड़ (चिनार के पेड़) और इसका छाल का उपयोग बोर्ड, प्लाईवुड, सजावटी सामान, स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स, माचिस की तीलियां और पेंसिल बनाने में काम आता है। भारत में चिनार का पेड़ 5 से 7 सालो में लगभग 85 फीट या उससे अधिक ऊंचाई तक बढ़ सकता है। भारत में चिनार के उत्पादक में प्रमुख राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है।

पॉपलर पेड़ की किस्में :

ICAR की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉपलर पेड़ की किस्में बहुत से है जैसे – जी-3, जी-48, एल-51, एल-74, एल-188, एल-247 आदि कृषि वानिकी प्रणाली के लिए उपयुक्त माने गए है। पॉपलर के पौधे कटिंग की विधि से सफलतापूर्वक ढंग से तैयार किए जाते है। पॉपलर के पौधों को लगाने का सही समय फरवरी से मार्च के बीच होता है।

पॉपलर के पौधों को इस तरह करें रोपाई :

पॉपलर के पौधे के लिए अच्छे जल निकास और उपजाऊ वाले मिट्टी सही मानी जाती है। इसके पौधों को 4 फीट गहरे गड्ढे खोदकर ऊपर की आधी मिट्टी में गोबर की खाद मिलाकर भरें और साथ ही इसे पूरा पानी लगाएं। पॉपलर के पौधों को रोपते समय एक लाइन में 10 से 12 फीट की दूरी रखे। इसके बीच आप अन्य पेड़ो की रोपाई भी करना चाहते है तो वो भी कर सकते है। ये पॉपलर के पौधों आपको देहरादून के वन अनुसंधान यूनिवर्सिटी, मोदीपुर में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल और गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय आदि केंद्रों से आपको आसानी से मिल जाएंगे।

इन पौधों के साथ दूसरी खेती भी कर सकेंगे :

पॉपुलर के पेड़ उगाने के साथ ही आप किसी दूसरी फसलों की भी खेती कर सकते है। पॉपुलर के पेड़ो के बीच 10 से 12 फ़ीट की दूरी होती है। इन पेड़ों के बीच आप गेंहूं, गन्ना, हल्दी, आलू और टमाटर जैसी दूसरी फसलों की भी खेती कर सकते है। पॉपलर के पेड़ों के लिए कम से कम 5 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होनी जरुरी है।

पॉपुलर की खेती से कितनी होगी कमाई?

पॉपुलर की खेती से आपको लगभग 5 से 7 साल में जाकर एक मोटी कमाई मिलेगी। इस पेड़ की लकड़ियां 900 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकती है। बता दे, एक एकड़ में आप पॉपलर के 250 पेड़ लगा सकते है। इस तरह से एक एकड़ से लगभग 9 लाख रुपए तक भी कमाई की जा सकती है। अगर आपके पास 5 एकड़ की जमीन है, तो आपकी कमाई लगभग 45 लाख रुपए की होगी और इसके साथ आप दूसरे फसलों से भी अलग कमाई कर सकते है।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Rakesh Jhunjhunwala Success Story : 5000 रुपए से, 50 हजार करोड़ तक का सफर, जिन्हें भारत का ‘वारेन बफे’ भी कहा जाता था

Spread the love

Leave a comment