thenewsbuzz.in

Stock Market Holiday : लोकसभा चुनाव के चलते कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Stock Market Holiday : कल लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इस बार भी देश में 7 चरणों में चुनाव कराएं जाएंगे। चुनाव का असर शेयर बाजार पर देखने को मिलेगा।

Stock Market Holiday (Image Source : Freepik )
Stock Market Holiday ( Image Source : Freepik )

Stock Market Holiday :

केंद्रीय चुनाव आयोग ने कल लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। लोकतंत्र के महापर्व यानी लोकसभा चुनाव का पहला फेज 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इस चुनाव का आखिरी चरण 1 जून को होगा और 4 जून को इसके परिणाम आएंगे। इस चुनाव के चलते बाजार में छुट्टियां हो सकती है जिस वजह से शेयर बाजार पर भी असर हो सकता है।

महाराष्ट्र में 5 चरणों में वोटिंग होगी :

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के लिए वोटिंग की तारीखें 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई तय की है। महाराष्ट्र में पांचवे चरण में मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवांडी, कल्याण, थाने, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, पालघर, मुंबई साउथ और मुंबई साउथ सेंट्रल की सीटों पर वोटिंग होगी।

पहले भी बंद हुए है बाजार :

देश के शेयर बाजार BSE और NSE मुंबई बेस्ड है। बता दे, मुंबई में 20 मई को वोटिंग होगी और ऐसे में 20 मई को लोकसभा चुनाव के वजह से शेयर बाजार बंद किया जा सकता है क्योकि स्थानीय सरकार वोटिंग के दिन अवकाश की घोषित करती है। इस पहले भी साल 2014 और 2019 में भी लोकसभा चुनाव के दिन शेयर बाजार को बंद किया जा चुका है। हालांकि, अभी शेयर बाजारों ने 20 मई के दिन छुट्टी की घोषणा नहीं की है।

इस महीने भी दो छुट्टियां बची :

अभी इस महीने में भी दो छुट्टियां के बीच शेयर बाजार बंद रहेंगे। पहले 25 मार्च को होली के दिन और दूसरे 29 मार्च को गुड फ्राइडे के दिन छुट्टी रहेगी। इसके बाद अप्रैल महीने में भी दो दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे। 11 अप्रैल को रमजान की छुट्टी और 17 अप्रैल को राम नवमी की छुट्टी बाजार में रहेगी।

शेयर बाजार पर चुनाव का असर :

चुनाव के वजह से शेयर बाजार पर भी इसका असर साफ़ दिखाई देता है। हमेसा ये जरूर देखा जाता है कि अगर चुनाव में मौजूदा सरकार दुबारा जीत के आती है तो उससे बाजार में भी ज्यादा उछाल देखने को मिलता है। अगर चुनाव में दुबारा जीत नहीं मिलती है तो इस वजह से बाजार में बहुत ज्यादा गिरावट भी देखने को मिलती है। लोकसभा चुनाव के परिणाम 7 जून को आएंगे।

यह भी पढ़े : Salary and DA Hike : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य ने भर दीं कर्मचारियों-पेंशनर्स की झोलियां, जाने क्या फायदा मिला

Spread the love

Leave a comment