thenewsbuzz.in

Lok Sabha Election 2024 Date : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का हुआ ऐलान, कब और कहां होगी वोटिंग, जानें पूरी डिटेल

Lok Sabha Election 2024 Date : आज चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है साथ ही किस राज्य में कब वोट डाले जाएंगे ये भी बता दे गई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में भी  7 चरणों में वोट हुआ था जबकि लोकसभा चुनाव 2014 में 9 चरणों में वोटिंग हुई थी।

Lok Sabha Election 2024 Date
Lok Sabha Election 2024 Date

Lok Sabha Election 2024 Schedule:

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग द्वारा आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। इसके साथ ये भी बता दे गई है कि किस राज्य में किस दिन और कब वोटिंग होनी है। इन सभी चीजों को लेकर चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के कमिशनर राजीव कुमार ने मीडिया में बताया कि इस बार देशभर में लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित की जाएगी और वोटिंग की गिनती 4 जून को की जाएगी और साथ ही साथ चुनाव के नतीजे भी इसी दिन आएंगे।

उन्होंने मीडिया से बताया कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इसके साथ उन्होंने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी तारीखों की घोषणा कर दी है। बता दे इस साल अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होने वाले है। 2019 की तरह इस साल भी लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे।

कितने चरणों में होंगे वोटिंग :

  • सबसे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • इसके बाद 26 अप्रैल दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • 7 मई को तीसरा में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • 20 मई को पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी।
  • 25 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • 1 जून को सातवां चरण में 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

किस राज्‍य में कितने चरणों में होगी वोटिंग :

22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में वोटिंग होंगी। जिनमे आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्ष्यद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड शामिल है। इसके बाद राजस्थान, त्रिपुरा, कर्नाटक और मणिपुर में दो-दो चरण में वोट होंगी। असम और छत्तीसगढ़ में तीन-तीन चरण में वोटिंग होंगी। झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में चार-चार चरण में वोटिंग होंगी। जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में पांच-पांच चरणों में वोटिंग होंगी। इसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सात-सात चरणों में वोटिंग होंगी।

इस बार लगभग 97 करोड़ मतदाता करेंगे वोट :

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,राजीव कुमार ने कहा कि इस बार 21.5 करोड़ युवा वोट डालेंगे। इसमें करीब 1.82 करोड़ फर्स्ट वोटर है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में 91 करोड़ मतदाता शामिल थे। वही ये आंकड़ा इस साल बढ़कर करीब 97 करोड़ पे पास जा पंहुचा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि नए वोटर्स को जोड़ने पर बहुत मेहनत की गई है। उन्होंने एक डेटा के जरिए बताया है कि इस साल 18 से 19 साल की उम्र के 1.8 करोड़ मतदाता है,  20 से 29 साल के 19.74 करोड़ मतदाता है, वही 85 साल की उम्र से ज्यादा करीब 82 लाख मतदाता है।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी की, जानिए किस उम्मीदवार को मिला टिकट

Spread the love

Leave a comment