thenewsbuzz.in

Success Story of Pearl Kapur : कौन है ये युवा अरबपति जिन्होंने सिर्फ 3 महीने में ही 9800 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी

Success Story of Pearl Kapur : पर्ल कपूर का नाम भारत के सबसे युवा अरबपति की लिस्ट में आ गई है। साल 2023 में उन्होंने Zyber 365 नाम की एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी की शुरुआत की थी और उस कंपनी ने सिर्फ 3 महीने के अंदर 9800 करोड़ रुपए का मार्केट वैल्‍यूएशन हासिल कर लिया। अब आप सोच सकते है कि इनकी कंपनी 3 महीने के अंदर स्टार्टअप से यूनिकॉर्न कंपनी कैसे बन गई। बता दे, यूनिकॉर्न कंपनिया वो कंपनी होती है जिनका मार्केट वैल्‍यूएशन 1 अरब डॉलर या उससे ज्यादा होता है। तो आइए हमारे साथ हम इससे जुड़ी सारी जानकारी आपके साथ साझा करते है।

Success Story of Pearl Kapoor
Success Story of Pearl Kapur

भारत में अरबपतियों की संख्या दिन पे दिन बढ़ती ही जा रही है अब उसमे एक और नाम जुड़ गया है। उन्हें इस देश का सबसे युवा अरबपति बताया जा रहा है क्योकि इनकी उम्र महज 27 वर्ष है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पर्ल कपूर ने सिर्फ 3 महीने में ही अपनी कंपनी (Zyber 365) का मार्केट वैल्‍यूवेशन 9800 करोड़ रुपए पंहुचा दिया और इस तरह से बन गई इनकी कंपनी भारत की यूनिकॉर्न कंपनी की सूची में शामिल हो गई।

कौन हैं पर्ल कपूर?

पर्ल कपूर एक यंग एन्टरप्रिन्योर हैं, इन्होने अपनी पढाई लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली और इसके बाद इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकिंग में MSc किया। इन्हे web 3  प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रर्वतक के रूप में जाना जाता है। अभी हाल में ही इनकी कंपनी Zyber 365 ने 9800 करोड़ रुपए का मार्केट वैल्यूएशन हासिल किया है।

Pearl Kapoor
Pearl Kapur

कैसे की कंपनी की शुरुआत :

पर्ल कपूर शुरू से ही चाहते थे कि वे अपना बिज़नेस शुरू करे। ऐसे में उन्होंने AI की तरफ बढ़ते हुए क्रेज़ को देखा और इसके बाद मई 2023 में एन्टरप्रिन्योर की जर्नी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने एक Zyber 365 नाम से कंपनी शुरू की। ये कंपनी एक साइबर बेस्ड कंपनी है जो अन्य कंपनियों की साइबर जानकारी को हैकिंग से सुरक्षित रखने के क्षेत्र में काम करती है।

इस कंपनी में उनके एक सहयोगी सनी वाघेला भी है जो फिलहाल इस कंपनी के सीपीओ के पद पर कार्यरत हैं। सनी वाघेला पेशे से एथिकल हैकर है। बता दे, इससे पहले पर्ल कपूर ने फाइनेंशियल एडवाइजर और एंटियर सॉल्यूशंस के लिए वित्तीय सलाहकार के तौर पर काम किया। पर्ल AI, Cyber Security और Blockchain  जैसी टेक्नोलॉजी का कंवर्जेंस चाहते है क्योंकि इन तकनीकों को मिलाकर एक ऐसा समाधान तैयार किया जा सकता है जिससे जनता और सशक्त बने। उन्होंने साल 2022 में बिलियन पे टेक्नोलॉजीज नाम से भी एक कंपनी शुरू की थी।

Pearl Kapoor & Sunny Vaghela
Pearl Kapur & Sunny Vaghela

Zyber 365 कंपनी को मिली बड़ी फंडिंग :

हाल में ही Zyber 365 कंपनी के बढ़ते ग्रोथ को देखते हुए Sram & Mram Group ने सीरीज A फंडिंग में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। Zyber 365 कंपनी को फाउंडर सनी वाघेला ने बताया कि कंपनी इन पैसो से अपने प्रोडक्ट्स को और बेहतर बनाने पर काम करेगी।

Zyber 365 कंपनी कुल वैल्यूएशन 9800 करोड़ रुपए :

इस कंपनी का हेड ऑफिस लंदन में है और भारत में इसे अहमदाबाद से ऑपरेट किया जाता है। इस कंपनी को भारत और एशिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले यूनिकॉर्न के रूप में देखा जाने लगा है। पर्ल कपूर Zyber 365 के फाउंडर और सीईओ भी है। इनके पास कंपनी के 90% शेयर है मतलब की इनकी कुल सम्पति 9100 करोड़ रुपए है।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Vibhor Steel Tubes IPO : 13 फरवरी से खुलेगा ये IPO, खुलने से पहले ग्रे मार्केट में काफी हलचल, जानें यहां पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े : RBI MPC Meeting Highlights : लोन लेने वालों के लिए राहत भरी खबर, जाने पूरी डिटेल्स

 

Spread the love

Leave a comment