thenewsbuzz.in

Women’s Premier League 2024 : वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 23 फरवरी से हो रहा है आगाज, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देखें

Women’s Premier League : क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से आईपीएल का महाकुंभ देखने को मिलेगा क्योंकि 23 फरवरी से वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इस बार आईपीएल के सभी मैच बेंगलुरु और दिल्ली में खेले जाएंगे। तो आइए हम इस वुमेंस प्रीमियर लीग का 2024 सीज़न 2 की पूरी जानकारी साझा करते है।

Women's Premier League
Women’s Premier League

Women’s Premier League 2024 :

वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 23 फरवरी यानि दो दिन बाद से बेंगलुरु में होने जा रही है और इस सीजन का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। इस सीजन में भी आपको 5 टीमें खेलती नज़र आयंगी। लीग का पहला मैच सीजन 1 की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी।

बता दे, इस साल वुमेंस प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इसमें लीग राउंड  में टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी और जो टीमें प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहेंगी वो टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी।

वुमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देखें :

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का पूरा मैच दो शहरों, दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस लीग का पहला मैच 23 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खेला जाएगा और इस लीग का आखरी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग का  सभी मैच शाम 7:30 से शुरू होगा और इन सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पे होगा। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन जिओ सिनेमा पे फ्री में दिखाई जाएगी।

Women’s Premier League

मुंबई इंडियंस पिछली बार बनी थी चैम्प‍ियन :

वुमेंस प्रीम‍ियर लीग सीजन 1 का ख़िताब भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर जीता था। पिछले लीग की टॉप स्कोरर रही दिल्ली कैप‍िटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने 345 रन बनाए थे और उन्हें इसके लिए ऑरेंज कैप दिया गया था। वहीं पिछले बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज ने 10 मैचों में 16 विकेट लिया था और इसके लिए उन्हें पर्पल कैप दिया गया था।

वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल देखें :

तारीख मैच
23 फरवरीमुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स
24 फरवरीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs यूपी वॉरियर्ज
25 फरवरीगुजरात जाएंट्स vs मुंबई इंडियंस
26 फरवरीयूपी वॉरियर्ज vs दिल्ली कैपिटल्स
27 फरवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs गुजरात जाएंट्स
28 फरवरीमुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्ज
29 फरवरीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स
1 मार्चयूपी वॉरियर्ज vs गुजरात जाएंट्स
2 मार्चरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस
3 मार्चगुजरात जाएंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स
4 मार्चयूपी वारियर्ज vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 मार्चदिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस
6 मार्चगुजरात जाएंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
7 मार्चयूपी वॉरियर्ज vs मुंबई इंडियंस
8 मार्चदिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्ज
9 मार्चमुंबई इंडियंस vs गुजरात जाएंट्स
10 मार्चदिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
11 मार्चगुजरात जाएंट्स vs यूपी वॉरियर्ज
12 मार्चमुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
13 मार्चदिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जाएंट्स
15 मार्चएलिमिनेटर
17 मार्चफाइनल

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे टेलीग्राम चैनल पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Virat Kohli Deepfake Video : विराट कोहली भी बने डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार, हैरान कर देने वाला यह वायरल वीडियो

यह भी पढ़े : Yashasvi Jaiswal Net Worth : 22 साल की इस युवा क्रिकेटर की इनकम देख कर रह जायेंगे दंग।

Spread the love

Leave a comment