thenewsbuzz.in

Neuralink Human Trials : एलोन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने एक और कारनामा कर दिखया, इंसान सिर्फ सोचकर माउस को कर रहा है कंट्रोल, जानिए कैसे

Neuralink Human Trials : एलोन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने एक और कारनामा कर दिखया है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही एक इंसान के दिमाग में चिप को इंप्लांट किया था और अब उस इंसान ने सिर्फ सोचकर कंप्यूटर माउस को कंट्रोल किया। तो आइए जाने इसके बाद न्यूरालिंक का अगला कदम क्या होगा ?

Neuralink Human Trials
Neuralink Human Trials

Neuralink Human Trials :

एलोन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने मानव इतिहास का सबसे बड़ा कारनामा करके दिखाया है। कुछ समय पहले एलोन मस्क ने खुद जानकारी दी थी कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक ने एक इंसानी दिमाग में चिप को इंप्लांट किया था और अब मीडिया रिपोर्ट्स से मिली नई जानकारी के मुताबिक, जिस इंसान में चिप इंप्लांट किए गए थे वो इंसान ने बिना टच किए हुए कंप्यूटर माउस को कंट्रोल करके दिखाया है।

दरअसल, रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलोन मस्क ने एक स्पेस इवेंट के दौरान इस बात की जानकारी शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया चिप इंप्लांट के बाद इंसान पूरी तरह से रिकवर हो गया है और वो ठीक है, इसमें उसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दे, इंसान सिर्फ सोचकर माउस को कर रहा है कंट्रोल करके दिखाया है, जिसके बाद माउस की कर्सर स्क्रीन पर एक तरफ से दूसरी तरफ मूव की।

न्यूरालिंक का अब अगला कदम क्या है?

एलोन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने बताया कि उनके पास एक बड़ा लक्ष्य है, जिसे हासिल करना है, जिसमे न्यूरालिंक का नेक्स्ट स्टेप और ज्यादा मुश्किल होने वाला है। इसमें वह बिना हाथ लगाए कंप्यूटर के माउस बटन को भी कंट्रोल करेगा और यह सिर्फ ब्रेन में लगी चिप के सिग्नल के जरिए होगा।

न्यूरालिंक रोबोट दिमाग में इंप्लांट करता है चिप :

न्यूरालिंक रोबोट दिमाग चिप इंप्लांट करता है, जो इंसान ब्रेन की सर्जरी करके ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस को को इंप्लांट करता है। इसके शुरुआती स्टेज में कंपनी का टारगेट बस रहता है कि इंसान सिर्फ कंप्यूटर कर्सर को अपनी सोच से कंट्रोल करे।

न्यूरालिंक की शुरुआत 2016 में हुई :

साल 2016 में एलोन मस्क ने न्यूरालिंक कंपनी की शुरुआत की, इस कंपनी का मकसद एक सीमलेस ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस बनाना है। ये टेक्नोलॉजी उन लोगो के लिए बहुत ही उपयोगी होगा जो लोग हाथों से किसी चीज को न छू सकते है और ना ही उन्हें उठा सकते है।

आपको बताते चले कि इस ब्रेन चिप को लेकर कंपनी ने बीते साल सितंबर में अप्रूवल लिया था, इसके बाद कंपनी ने इस चीज़ पे अपना काम शुरू किया और फिर जनवरी में एलोन मस्क ने बताया कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक चिप को पहली बार इंसान में इंप्लांट की है।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Google Android 15 Release Date : Google ने Android 15 Developer Preview को इन खास फीचर्स के साथ रोलआउट किया, अब यूजर्स को मिलेगी और भी तगड़ी सिक्योरिटी

यह भी पढ़े : Google Chrome AI Features : Google Chrome में जुड़े तीन AI फीचर्स, जिससे ब्राउजिंग का अंदाज बदल जाएगा

Spread the love

Leave a comment