thenewsbuzz.in

World Cancer Day 2024 : World Cancer Day क्या है इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

World Cancer Day 2024 : कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसमें कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं और शरीर के अलग अलग हिस्सों में फैल सकती हैं। अगर समय रहते इस खतरनाक बीमारी का इलाज किया जाए तो कैंसर जानलेवा हो सकता है। हालाँकि अभी तक कैंसर का कोई इलाज नहीं है, लेकिन इसका शीघ्र पता लगाने से इस गंभीर समस्या से निपटने में मदद मिल सकती है। विश्व कैंसर दिवस हर साल दुनिया भर में 4 फरवरी को मनाया जाता है। इसका मूल रूप से उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। यह आर्टिकल विश्व कैंसर दिवस के विषय, इतिहास और महत्व के बारे में बात करता है और कैंसर के बारे में महत्वपूर्ण फैक्ट्स को आपके साथ साझा करता है।

World Cancer Day 2024
World Cancer Day 2024

विश्व कैंसर दिवस 2024 थीम :

हर साल विश्व कैंसर दिवस की एक थीम चुनी जाती है। इस साल की थीम है–  “Close the Care Gap: Everyone Deserves Access To Cancer Care” इस थीम का मतलब है की सभी मरीजों को आसानी से कैंसर का इलाज करवाने का मौका मिल सके इसी बात पर जोर दिया गया है। पिछड़े देशों में और आर्थिक रुप से कमजोर मरीज, अक्सर कैंसर का इलाज बेहतर तरीके से नहीं करवा पाते हैं जिनके कारण बहुत सारे मरीज अपना जान नहीं बचा पाते है। बता दे की यही कारण है की इस गैप को दूर करने के लिए इस थीम को चुना गया है। इसकी sub-थीम  है, “टूगेदर वी चैलेंज दोज इन पावर इसकी मदद से लीडर्स को कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी को खत्म करने के लिए संसाधनों की पूर्ति करवाने की जवाबदेही पर जोर दिया गया है।

क्यों मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस?

प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता है। इसके मुख्य उद्देश्य, यही है की लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाया  जाये। इस दिन इस बीमारी के बारे में लोगो को जानकारी दी जाती है ,साथ ही इसके लक्षणों की पहचान कर, कैसे जल्द से जल्द इसका इलाज करवाये और इससे कैसे बचाव करे उस तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जाती है। यही कारन है की इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में लोगों को पता होनी चाहिए,ताकि इसकी रोक-थाम करने में मदद मिल सके।

क्या है विश्व कैंसर दिवस का इतिहास?

विश्व कैंसर दिवस का इतिहास बहुत पुराना नहीं है। वर्ष 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट एगेन्स्ट कैंसर, पेरिस, में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद वर्ष 2000 में 4 फरवरी को पहली बार विश्व कैंसर दिवस मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण यह है की कैंसर के खिलाफ, दुनिया के सभी देश  साथ मिलकर युद्ध करें और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को खत्म करने में अपना पूरा संयोग दें। इस बीमारी से जुड़े जानकारी और देखभाल को बढ़ावा देना, इस दिन के मनाने का मुख्य लक्ष्य है।

विश्व कैंसर दिवस का महत्व :

विश्व कैंसर दिवस मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कैंसर का शीघ्र पता लगाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। यह अभियान व्यक्तियों, संगठनों,और हस्तियों से यह सुनिश्चित करने के प्रयास में एकजुट होने का आह्वान करता है ताकि कैंसर से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को उचित देखभाल और सहायता मिल सके।

कैंसर के बारे में अधिक जानकारी :

  • WHO के अनुसार कैंसर विश्व स्तर पर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। वैश्विक स्तर पर कैंसर का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे कि, सही समय पर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का पता चल जाना और साथ ही बेहतर ढंग के उपचार की मदद से जीवित रहने की प्रतिसत में काफी सुधार हो रहा है।
  • समय समय पर लक्षण दिखाई देने पर जांच के माध्यम से पता लगाने से और सही इलाज से ही जीवित रहने की प्रतिसत में सुधार हो सकता हैं।
  • डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट में बताया गया है, “कोलोरेक्टल, पेट और यकृत, फेफड़े, प्रोस्टेट, कैंसर पुरुषों में सबसे आम प्रकार के कैंसर हैं, जबकि औरतो में फेफड़े, गर्भाशय ग्रीवा, स्तन, कोलोरेक्टल,और थायरॉयड कैंसर में सबसे प्रमुख हैं।
  • “डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, तम्बाकू का सेवन करने से लगभग एक तिहाई मौते कैंसर से होती है और इसके एक बड़ी वजह भी है जिसमे शराब का सेवन, पारिवारिक इतिहास, कुछ स्वास्थ्य स्थितियां, पर्यावरण, कुछ वायरस द्वारा संक्रमण और बहुत कुछ शामिल है”
  • सामान्य उपचार के विकल्पों में सर्जरी, कीमोथेरेपी, विकिरण थेरेपी, अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण, लक्षित दवा थेरेपी और बहुत कुछ शामिल हैं।

विश्व कैंसर दिवस key facts :

  1. 2020 में लगभग 10 मिलियन मौतों के साथ, कैंसर विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण बन गया।
  2. स्तन, फेफड़े, बृहदान्त्र, मलाशय और प्रोस्टेट कैंसर सबसे आम हैं।
  3. तम्बाकू का उपयोग, उच्च बॉडी मास इंडेक्स, शराब का सेवन, फलों और सब्जियों का कम सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी लगभग एक तिहाई घातक कैंसर का कारण बनती है।
  4. निम्न और निम्न-मध्यम आय वाले देशों में, ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) और हेपेटाइटिस कैंसर पैदा करने वाले संक्रमण का कारण बनते हैं और कुल कैंसर के लगभग 30% मामले होते हैं।
  5. शीघ्र पता लगाने और प्रभावी उपचार से कई कैंसर ठीक हो सकते हैं।

अगर आपको यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप हमें कमेंट कर के हमे जरूर बताए।

यह भी पढ़े : Martyrs’ Day 2024 : Mahatma Gandhi की पुण्यतिथि, 30 जनवरी को क्यों सहीद दिवस मनाया जाता है?

यह भी पढ़े : Bharat Ratna to LK Advani : लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, जानें उनके बारे में सबकुछ

Spread the love

Leave a comment