thenewsbuzz.in

World’s Biggest Economies Recession 2024 : जापान की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर से गिरकर चौथे पे आई, जानिए इसके पीछे की वजह

World’s Biggest Economies Recession 2024 : साल 2010 के बाद एक बार फिर से फिसली जापान की अर्थव्यवस्था। उस समय चीन ने जापान से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का टैग छीना था और अब इस बार कौन से देश को इससे फायदा हुआ है वो हमलोग आगे जानेंगे।

World's Biggest Economies Recession 2024
World’s Biggest Economies Recession 2024

World’s Biggest Economies Recession 2024 :

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश जापान अब मंदी की चपेट में आ गया है और वह अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है और इन सब के वजह से इसका सीधा फायदा जर्मनी को हुआ है और अब एक पायदान उछलकर तीसरे नंबर पे आ गई है। सरकारी आंकड़ों 2023 के एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वह जर्मनी की अर्थव्यवस्था के आकार से पीछे रह गया है जिससे विशेषज्ञ बताते है कि ये आंकड़े इस बात को बता रहे है कि जापानी कैसे अपनी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धात्मकता खो रही है।

आपको बता दे, जापान की करेंसी येन की वैल्यू में गिरावट के कारण जापान की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिली है, इसके बाद अब जर्मनी ने जापान को पछाड़कर तीसरा पायदान हासिल कर लिया है।

कितने अंतर है जापान और जर्मनी के जीडीपी में :

आपको मालूम होगा कि यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी है जो पिछले कुछ सालो में हल्की मंदी की चपेट में आई थी जिससे साल 2023 में जर्मनी के जीडीपी 0.3 फीसदी पे रह गई। वही जापान की अर्थव्यवस्था में पिछले साल 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद जीडीपी साइज में जर्मनी ने जापान को पीछे छोड़ दिया वहीं दिए गए आंकड़ों के अनुसार, जर्मनी की इकोनॉमी का साइज 4.5 ट्रिलियन डॉलर है जबकि जापान की इकोनॉमी का साइज 4.2 ट्रिलियन डॉलर है।

जापान की अर्थव्यवस्था गिरने की वजह :

जापान की अर्थव्यवस्था गिरने की मुख्या वजह है इसकी करेंसी रेट में उतार-चढ़ाव। बता दे, पिछले 2 सालो में जापान की करेंसी येन में भारी गिरावट आई है डॉलर के मुकाबले और इन दो सालो में येन का भाव इन दो सालों में करीब 20 फीसदी नीचे आया है। साल 2023 में येन लगभग 7 फीसदी टूटा है और यही वजह है कि 2 फीसदी की ग्रोथ के बाद भी डॉलर टर्म में जापान की जीडीपी का साइज कम हुआ है।

GDP Table (2023-24)
GDP Table (2023-24)

दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कौन सी है?

दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में पहले पायदान पे अमेरिका है जिसका साइज करीब 27 ट्रिलियन डॉलर है इसके थोड़ा सा करीब चीन है दूसरे पायदान पे और जिसका साइज 17 ट्रिलियन डॉलर है। जापान बहुत लंबे समय से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल था, लेकिन अब वे चौथे पायदान पे आ गया है और तीसरे पायदान पे जर्मनी आ चुकी है इसके बाद अपना भारत पांचवें पायदान पे है, जिसका साइज है करीब 3.75 ट्रिलियन डॉलर।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे WhatsApp Channel पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Abu Dhabi Hindu Temple : अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का शुभारंभ 14 फरवरी को होगा, जानें क्या है मंदिर की खासियत

यह भी पढ़े : SpaceX Starship 3rd Flight Test : इंसानों को मंगल पर ले जाने वाले रॉकेट Starship उड़ने को तैयार, देखें पूरी डिटेल्स

Spread the love

Leave a comment