thenewsbuzz.in

Bharat Bandh 2024 : किसान आंदोलन के बीच 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, जानिए किन चीज़ो पे होगी पाबंदी

Bharat Bandh 2024 : संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। जानिए इस दौरान किन चीज़ो पे होगी पाबंदी

Bharat Bandh 2024
Bharat Bandh 2024

Bharat Bandh 2024 :

संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसानो को एकजुट होकर भारत बंद में हिस्सा लेने को कहा है। आपको बता दे, मंगलवार से किसानों का दिल्ली चलो मार्च शुरू हुआ है इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों व सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली और इस झड़प में कई जवानों के घायल होने की खबर आई है।

शुक्रवार को ये आंदोलन सुबह के 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा और किसान इसमें 12 बजे से शाम के 4 बजे तक देशभर की मुख्य सड़कों पर चक्का जाम में शामिल होंगे।

इसको ले के पंजाब सरकार शुक्रवार को ज्यादातर स्टेट और नेशनल हाईवे को चार घंटे के लिए बंद रखने के आदेश दिए है। देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन से जुड़े करोड़ों मजदूरों ने भी 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है और इसके साथ ही इसे ग्रामीण भारत बंद का भी नाम दिया गया है।

किसानों की क्या मांगें है?

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार को खत लिखकर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, खरीद की कानूनी गारंटी, बिजली में कोई बढ़ोतरी नहीं करने और कर्ज माफी की मांग की है। इसके अलावा भी उन्होंने व्यापक फसल बीमा और पेंशन में 10,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी, घरेलू उपयोग और दुकानों के लिए खेती के लिए मुफ्त 300 यूनिट बिजली की भी मांग की है। किसानो ने सरकार पे आरोप लगाए है और कहा है कि सरकार अपने किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही है इसलिए उन्हें मजबूरन ये आंदोलन करना पड़ रहा है और इसी वजह से किसान संगठन ने कल भारत बंद का ऐलान किया है।

आज एक बार फिर से बातचीत होगी :

केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज किसान नेताओं से मिलेंगे। बता दे, दोनों पक्षों के बीच यह तीसरे दौर की बातचीत होगी इससे पहले 8 और 12 फरवरी को बातचीत हुई थी जो कि बेनतीजा रहा था। किसान आंदोलन का ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में देखने को मिल रहा है। हरियाणा के किसान हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए है तो वही पंजाब के किसान पंजाब बॉर्डर पे डेरा डेल हुए है और ये सभी केंद्र पे दबाव बनाने के लिए दिल्ली चलो मार्च भी शुरू कर दिए है।

कौन सी चीज़े पे होगी पाबंदी :

कल जितने पे प्राइवेट और सरकारी स्कूल, ऑफिस और दुकाने ये सभी भी बंद रहेंगी। इसके अलावा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ग्रामीण कार्य, ग्रामीण औद्योगिक, परिवहन, कृषि गतिविधियां ये सभी भी बंद रहेंगी। भारत बंद से आम लोगो की जरुरी आपूर्ति बाधित हो सकती है।

कल भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एम्बुलेंस संचालन, स्कूल, परीक्षा, शादी, मेडिकल दुकानें आदि प्रभावित नहीं होंगी और बैंक भी खुले रहेंगे।

अगर आपको यह आर्टिकल पढ़ने में अच्छा लगा है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों को शेयर करे और हमारे न्यूज़ ब्लॉग के साथ बने रहने के लिए आप हमसे टेलीग्राम चैनल पे जुड़ सकते है जहां पे आपको हर रोज सभी तरह की न्यूज़ की लेटेस्ट जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़े : Uttarakhand Uniform Civil Code Bill Update : यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल क्या है, जानिए इससे जुडी पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े : Bharat Rice : आज लॉन्च होगा ‘Bharat Rice’ जानिए कहां मिलेगा और ये कितने रुपए किलो मिलेगा

Spread the love

Leave a comment