thenewsbuzz.in

Ranji Trophy 2024 Final : मुंबई ने जीता रणजी ट्रॉफी 2024 का खिताब, फाइनल में विदर्भ को करारी शिकस्त

Ranji Trophy 2024 Final : रणजी ट्रॉफी मैच में अजिंक्य रहाणे की मुंबई टीम ने फाइनल मैच में विदर्भ को 169 रनों से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ मुंबई ने रणजी ट्रॉफी (2023-2024) का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Ranji Trophy 2024 Final
Ranji Trophy 2024 Final ( Image Source : X )

Ranji Trophy 2024 Final :

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस बार अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। मुंबई की ओर से मुशीर खान, शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर ने मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 95 रनों की शानदार पारी खेली तो वही मुशीर खान ने भी शानदार शतक बनाया। मुंबई ने फाइनल मैच में पहली पारी में 224 रन और दूसरी पारी में 418 रन बनाए। तो वही इसके बाद विदर्भ ने पहली पारी में 105 रन और दूसरी पारी में 368 रनो पर हो गए ढेर।

फाइनल मैच में मुंबई की शुरुआत खराब हुई, मुंबई पहली पारी में सिर्फ 224 रनो पर ढेर हो गई। पहली पारी में मुंबई टीम की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 46 रन बनाए, भूपेन ललवानी 37 रन बनाए और शार्दुल ठाकुर शानदार 75 रन बनाए जिनमे 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज मुंबई की ओर से नहीं टिक पाया। उधर विदर्भ की ओर से यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने 3-3 विकेट लिए और वही उमेश यादव ने 2 विकेट लिए।

विदर्भ की टीम पहली पारी में 105 रन बनाई :

फाइनल मैच में विदर्भ ने पहली पारी में बेहद ही ख़राब खेल दिखाया पूरी टीम महज 105 रनो पर ढेर हो गई। पहली पारी में विदर्भ के लिए सबसे ज्यादा यश राठौड़ ने बनाया उन्होंने 27 रनो की पारी खेली। इस टीम में करुण नायर जीरो पर आउट हुए तो वही अथर्व तायड़े 23 रन बनाए। मुंबई की टीम से पहली पारी में तनुश कोटियन, धवल कुलकर्णी और शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3-3 विकेट लिए।

अय्यर और मुशीर का शानदार प्रदर्शन :

मुंबई ने भी पहली पारी में खराब खेल दिखाने के बाद दूसरी पारी में कमबैक किया। दूसरी पारी में मुंबई की टीम ने 418 रन बनाए। इस पारी के दौरान मुंबई की टीम की तरफ से मुशीर खान ने शतक लगाया उन्होंने 136 रन बनाए जिसमे 10 चौके शामिल है। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी शानदार बैटिंग दिखाया उन्होंने 111 गेंदों का सामना करते हुए 95 रनो की पारी खेली। इसके बाद शम्स मुलानी ने 50 रन बनाए। दूसरी पारी में खुद कप्तान ने भी अच्छा खेल दिखाया, इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने 73 रनों की पारी खेली। विदर्भ की ओर से दूसरी पारी में हर्ष दुबे ने 5 विकेट और यश ठाकुर ने 3 विकेट लिए।

विदर्भ से अक्षय ने शतक बनाया :

मुंबई टीम द्वारा दी गई बड़ी लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की पूरी टीम 368 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम से खुद कप्तान अक्षय ने शतक लगाया उन्होंने 102 रनो की पारी खेली जिसमे 9 चौके और 1 छक्के शामिल है। इसके बाद हर्ष दुबे ने 65 रनों की पारी खेली जिसमे 5 चौके और 2 छक्के शामिल है पर इन दोनों बल्लेबाज़ो ने भी अपने टीम को बचा नहीं पाए। दूसरी पारी के दौरान मुंबई की तरफ से तनुश ने 4 विकेट, तुषार देशपांडे को 2 विकेट और मुशीर खान ने भी 2 विकेट लिए है।

यह भी पढ़े : James Anderson : जेम्स एंडरसन ने इतिहास के सुनहरे पन्नो में अपना नाम दर्ज कराया, वो ऐसा करने वाले टेस्ट क्रिकेट में पहले फास्ट बॉलर बने

यह भी पढ़े : IPL 2024 Date : एमएस धोनी की जगह कौन बनेगा CSK का कप्तान? सीईओ ने एन श्रीनिवासन की स्पष्ट राय का खुलासा किया

Spread the love

Leave a comment