thenewsbuzz.in

Suhani Bhatnagar Death : इस बीमारी की वजह से हुई मौत ‘दंगल गर्ल’ Suhani Bhatnagar जिनका 19 की उम्र में निधन हो गया

Suhani Bhatnagar Death : मनोरंजन की दुनिया से बुरी खबर सामने आयी जब यह पता चला की सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रही। बबिता फोगाट का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस का निधन हो गया। आमिर खान की दंगल फिल्म से फेमस हुईं सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज़ 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर का निधन हो गया। आमिर खान की ऑन-स्क्रीन छोटी बेटी बबीता बनकर वह मशहूर हुईं थीं। सुहानी भटनागर कहां गायब थीं  पिछले कुछ सालों से और क्या कर रही थीं आपको इस बारे में बताते हैं।

Suhani Bhatnagar
Suhani Bhatnagar

Suhani Bhatnagar Death :

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने रही है। जानीमानी एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। इस खबर ने हर  किसी को हिला कर रख दिया है | महज 19 साल की उम्र में सुहानी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी। सुहानी के निधन की खबर सामने आने से उनके चाहने वाले दुखी हैं। लोगदंगलगर्ल की फिल्म में वापसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके इस निधन की खबर ने फैंस को हिलाकर रख दिया।

सुहानी भटनागर फरीदाबाद की रहने वाली थी उनके निधन की वजह अभी पूरे शरीर में पानी भरना बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमे सुहानी का पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान सुहानी ने जो दवाएं लीं, उसका उन्हें ऐसा साइड एफेक्ट हुआ कि धीरेधीरे उनके शरीर में पानी भर गया भर गया और वह इस वजह से पिछले काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। 

सुहानी भटनागर कौन थी?

सुहानी भटनागर बॉलीवुड में एक जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। सुहानी ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ (2016) कर लाइमलाइट मिली। फिल्म में सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके एक्टिंग को खूब सराहा गया। सुहानी कई टेलीविज़न एड्स में भी काम कर चुकी थीं। वह पढाई पे फोकस करना चाहती थी इसलिए उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था |

क्या कारण था की फिल्मों से दूर हो गई थीं सुहानी भटनागर?

ब्लॉकबास्टर फिल्म ‘दंगल’ से अपना नाम कमा चुकी सुहानी भटनागर के पास यूं तो फिल्मों की लाइन लग जाती, लेकिन एक्ट्रेस सुहानी ने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया था। सुहानी पहले पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहती थीं। कुछ इंटरव्यू में सुहानी कह चुकी थीं कि पढ़ाई के बाद वह फिर से सिनेमा में वापसी भी करेंगी।

सोशल मीडिया पर सुहानी एक्टिव नहीं रहती थी :

आपको बता दे की सुहानी भटनागर ने 25 नवंबर 2021 के बाद से इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं आई हैं। हालांकि, सुहानी पहले अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर लोग हैरान रह गए थे। उनका लुक भी काफी बदल गया था। वह पहले से और भी ज्यादा ग्लैमरस हो गई थीं। 

पर वक़्त को ये मंजूर नहीं था और महज़ 19 साल की उम्र में ही उनका निधन होगया, सुहानी अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन ‘दंगल’ में उनकी निभाई गयी उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़े : Article 370 Release Date : पीएम नरेंद्र मोदी के रोल में छा गए अरुण गोविल, इस दिन रिलीज़ होगी आर्टिकल 370

यह भी पढ़े : The Kerala Story Release on OTT : इस दिन रिलीज़ की जाएगी ‘द केरल स्टोरी’ OTT प्लेटफार्म पे

Spread the love

Leave a comment