thenewsbuzz.in

Sushil Modi Cancer News : लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी को कैंसर

Sushil Modi Cancer News : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि वे पिछले छह महीनो से कैंसर से संघर्ष कर रहे है।

Sushil Modi
Sushil Modi

Sushil Modi Cancer News :

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी कैंसर से पिछले छह महीनो से संघर्ष कर रहे है। उन्होंने यह जानकारी एक्स पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को बता दिया हूं कि मैं इस बार लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की स्वस्थ होने की कामना :

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सुशील मोदी के स्वास्थ्य पर कहा कि मैं बेहद दुखी हू और मैं भगवान से जल्द ही उन्हें स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी की स्वस्थ होने की कामना :

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा जब से उन्हें सुशील मोदी जी (Sushil Modi) के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है और भगवान से कामना करता हूं कि वे जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो।

सुशील मोदी का राजनीतिक सफर :

पटना यूनिवर्सिटी के छात्र नेता के रूप में सुशील मोदी ने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद वे साल 1973 में पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ महासचिव बने, फिर साल 1974 में बिहार छात्र आंदोलन का नेतृत्व भी किया। आपातकाल और जेपी आंदोलन के दौरान उन्हें पांच बार गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में MISA की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी लेकिन इसके बाद कोर्ट ने MISA की धारा 9 को असंवैधानिक करार दिया था।

सुशील मोदी चारों सदनों के सदस्य भी रहे :

बिहार की राजनीति में सुशील मोदी (Sushil Modi) एक  बड़ा नाम है, उन्हें बिहार में बीजेपी का बरिष्ठ नेता माना जाता है। आपको बता दे बिहार में बीजेपी के सुशिल मोदी ऐसे नेता है जो चारों सदनों में सदस्य रहे है जिनमे लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद शामिल है। इस वर्ष उन्हें राज्यसभा सांसद के लिए नहीं भेजा गया। सुशील मोदी ने पहली बार साल 2004 में लोकसभा चुनाव भागलपुर सीट से जीती थी, हालांकि बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनते ही उन्होंने लोकसभा संसद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सुशील बिहार सरकार में साल 2005 से 2013 तक उपमुख्यमंत्री रहे। इसके बाद नीतीश बीजेपी से अलग हो गए और फिर सुशील मोदी (Sushil Modi) बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष बने।

राज्यसभा का कार्यकाल भी हो चुका समाप्त :

साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रामविलास पासवान के निधन के बाद हुई खाली सीट पर सुशील मोदी को राज्यसभा भेज दिया गया। हालांकि, अब उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो चुका है और इस वर्ष उन्हें राज्यसभा के लिए नहीं भेजा गया।

यह भी पढ़े : Savitri Jindal Net Worth : भारत की सबसे अमीर महिला में से एक सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, जानें कितनी है उनकी कुल कमाई

यह भी पढ़े : Lok Sabha Election 2024 Date : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का हुआ ऐलान, कब और कहां होगी वोटिंग, जानें पूरी डिटेल

Spread the love

Leave a comment